एक्सप्लोरर

IND vs WI: तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जाएगा. जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट.

India vs West Indies 3rd ODI Playing 11, Pitch Report And Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच शाम सात बजे से शुरू होगा. यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में आज जो जीतेगा, सीरीज उसके नाम हो जाएगी. 

पहला वनडे भारत ने पांच विकेट से जीता था. इसके बाद दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से बाजी मारी थी. अब देखने वाली बात होगी कि आखिर सीरीज किसने नाम होती है. 

पहली बार ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा वनडे

बता दें कि इस मैदान पर अब तक ना कोई टेस्ट मैच खेला गया है और ना ही कोई वनडे मुकाबला. पहली बार इस ग्राउंड पर पुरुष टीमों का वनडे मैच खेला जाएगा. हालांकि, महिला टीम इस मैदान पर वनडे मैच खेल चुकी है. 2022 में टीम इंडिया ने इस मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच खेला था, जिसमें मेहमान टीम को हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम ने इस ग्राउंड पर खेले गए मैच में 20 ओवर में 190 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 122 रन ही बना सकी थी.

पिच रिपोर्ट 

जैसा कि यहां कोई वनडे मैच नहीं खेला गया है, लेकिन टी20 मैच के आधार पर पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है. टॉस जीतने वाली टीम यहां चेज करना पसंद कर सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन

तीसरे वनडे को लेकर हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कहता है कि टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. भले ही वेस्टइंडीज ने बेहद आसानी से दूसरा वनडे जीता था, लेकिन तीसरे मैच में मेहमान टीम को पलड़ा कमजोर है. अगर रोहित और विराट की वापसी होती है तो टीम इंडिया आसानी से सीरीज अपने नाम कर सकती है. 

तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और उमरान मलिक. 

तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानजे, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारियह, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी और जेडन सील्स. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल; चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल
फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े

वीडियोज

Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget