एक्सप्लोरर

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे आज, जानिए कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज

IND vs WI 3rd ODI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज शाम 7 बजे क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा.

IND vs WI 3rd ODI Match Preview: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में आज (27 जुलाई) शाम 7 बजे एक-दूसरे से टकराएंगी. भारतीय टीम (Team India) शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में अब उसका इरादा इस सीरीज का आखिरी मुकाबला भी जीतकर पहली बार वेस्टइंडीज (West Indies) का उसी की धरती पर क्लीन स्वीप करने का होगा. इधर, विंडीज टीम की कोशिश सीरीज में सांत्वना जीत दर्ज करने की होगी.

पिछले दोनों मुकाबले रोमांचक रहे हैं. ऐसे में आखिरी मुकाबले के भी दिलचस्प होने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता. पिछले दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम ने अंतिम ओवरों में जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम फिलहाल बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलित नजर आ रही है. भारत के लिए बैटिंग में टॉप ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. वहीं गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल विकेट निकालने में लगातार सफल हो रहे हैं. उधर, विंडीज टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उसके बल्लेबाज पूरे 50 ओवर तक क्रीज पर टिक रहे हैं. 

पिच और मौसम का हाल: आज का मुकाबला भी पिछले दोनों मैचों की तरह ही पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा. यानी पिच का मिजाज ठीक वैसा ही रहेगा जैसा पिछले मैचों मे देखने को मिला है. पिच बल्लेबाजों की मदद करेगी और 300+ रन आसानी से बन सकेंगे. पुरानी गेंद के साथ और गेंद की गति के साथ फेर-बदलकर बॉलर्स कुछ हद तक बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. मौसम में इस बार थोड़ा बदलाव नजर आ रहा है. यहां आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन: भारतीय टीम वनडे सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में वह एक-दो बदलाव कर सकती है. आवेश खान की जगह अर्शदीप को मौका दिया जा सकता है. वहीं युजवेंद्र चहल को आराम देकर रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं. उधर, विंडीज टीम में कोई फेरबदल होने की संभावना ज्यादा नहीं है.

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युज़वेंद्र चहल/रवि बिश्नोई, आवेश खान/प्रसिद्ध कृष्णा.

वेस्टइंडीजः शाई होप, काइल मेयर्स, शेमार ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, हेडन वॉल्श.

यह भी पढ़ें..

स्टोक्स के बाद Hardik Pandya लेंगे संन्यास? रवि शास्त्री ने बताया कब वनडे क्रिकेट को अलविदा कहेंगे भारतीय ऑलराउंडर

आउट ऑफ फॉर्म चल रहे Virat Kohli के टारगेट पर हैं ये दो बड़े टूर्नामेंट, जीतने के लिए कुछ भी करने को हैं तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget