एक्सप्लोरर

Ind vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले कर रही है बल्लेबाजी

यदि भारत यह मैच जीत लेता है तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरी बार सीरीज जीतने में सफल होगा. पिछली बार उसे 2017 में सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 की शुरूआत हो चुकी है और वेस्टइंडीज ने यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पिछले मैच में विराट ने टॉस जीता था और गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो कुछ समय बाद गलत साबित हुआ. ऐसे में अब ये देखना होगा कि वेस्टइंडीज के गेंदबाज यहां भारतीय बल्लेबाजों को कितने स्कोर पर रोक पाते हैं. खासकर कप्तान कोहली जो बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. भारतीय टीम इस बार चाहेगी कि वो अपनी फील्डिंग और गेंदबाजी के डिपार्टमेंट को और बेहतर करे और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को कम मौका दे. पिछले मैच में कप्तान विराट कोहली की नाबाद 94 रनों की पारी ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को ये साबित कर दिया कि वो जो भी स्कोर बनाएंगे उससे टक्कर लेने के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है. पिछले 13 महीनों में भारत ने वेस्टइंडीज के साथ 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जहां टीम इंडिया अबतक हर मैच जीतती आई है. शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने विंडीज को 6 विकेट से हरा दिया था. ऐसे में अब भारतीय टीम ये चाहेगी कि वो इस मैच को भी जीत के सीरीज पर कब्जा कर ले. लेकिन इस बीच वेस्टइंडीज के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति होगी. भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है. यदि भारत यह मैच जीत लेता है तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरी बार सीरीज जीतने में सफल होगा. पिछली बार उसे 2017 में सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम की नजर इस मैच को अपने नाम कर वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार आठ जीत के रिकॉर्ड को बनाने पर भी होगी. इससे पहले उसने बांग्लादेश को 2009 से 2018 के बीच लगातार 8 मैच में हराया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को पिछली हार 2017 में मिली थी. दोनों टीमें भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, मोहम्मद शमी. वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), लेंडल सिमंस, इविन लेविस, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, कीमो पॉल, फैबियन एलेन, हेडेन वॉल्श, शेल्डन कॉटरेल, निकोलस पूरन, केसरिक विलियम्स, खैरी पियरे, शेरफेन रदरफोर्ड.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget