एक्सप्लोरर

IND vs SL: श्रीलंका ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला; टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में नहीं हुआ कोई बदलाव

SL vs IND, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत और श्रीलंका आमने-सामने है. यह मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है.

IND vs SL Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच घमासान शुरू हो गया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. यहां श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. श्रीलंका की टीम में एक बदलाव भी हुआ है. धनंजय डिसिल्वा की जगह दुषान हेमंथा को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है. उधर, टीम इंडिया अपने पिछले मैच की प्लेइंग-11 के साथ ही मैदान में उतरी है.

टॉस जीतने के बाद मेंडिस ने कहा, 'मुझे लगता है पहले बल्लेबाजी की तुलना में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना यहां बेहतर होगा. हमारे खिलाड़ी पूरी मेहनत कर रहे हैं, वे अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं. हमारे लिए अब ये तीन मुकाबले बेहद महत्वपूर्ण हैं. हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है. धनंजय की जगह हेमंथा खेल रहे हैं.'

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'मैं यहां पहले बल्लेबाजी ही करता. अच्छी पिच है, शुरुआत में बल्लेबाजों को थोड़ी मदद मिलेगी. लाइट में हमारे तेज गेंदबाजों को फायदा होगा. आज हमारी टीम में कोई चेंज नहीं है.'

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

श्रीलंका: पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान,विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, दुषान हेमंथा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका.

कैसा हो सकता है पिच का मिजाज?
आज वानखेड़े की उसी पिच पर मुकाबला खेला जा रहा है, जहां इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड भिड़े थे. उस मुकाबले में पहली पारी में खूब रन पड़े थे और दूसरी पारी में इंग्लैंड ढेर हो गई थी. वैसे, आज पिच पर थोड़ी शाइन है यानी पिच के आखिरी तक धीमे होने की गुंजाइश बेहद कम है. ऐसे में स्पिनर्स के मुकाबले फास्टर्स को ज्यादा मदद मिलती रहेगी. वैसे, वानखेड़े में हमेशा बल्लेबाज हावी रहे हैं. आज भी यहां खूब रन बरसने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें...

IND vs SL Stats: सचिन के नाम सबसे ज्यादा रन, विकेट लेने में मुरलीधरन नंबर-1; भारत-श्रीलंका वनडे इतिहास के 10 टॉप स्टेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget