एक्सप्लोरर

IND vs SL 3rd ODI: 4 बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया! जानिए तीसरे वनडे में कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम वनडे रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में कम से कम चार बदलाव हो सकते हैं.

Team India Predicted Playing XI For 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरम्यान यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. रोहित शर्मा की टीम इंडिया इस मुकाबले में श्रीलंका का व्हाइट वाश करने के इरादे से उतरेगी. वहीं मेहमान टीम अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज का हैपी एंडिग करना चाहेगी. भारत 10 जनवरी को गुवाहाटी और 12 जनवरी को कोलकाता में खेले गए दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है. इस दौरान तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में कम से कम चार बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए आपको तीसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं.

सूर्यकुमार सहित इन्हें मिल सकता मौका

श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे मैच की टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय है. मेहमान टीम के विरुद्ध टी20 सीरीज में धुआंधार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है. सूर्या ने श्रीलंका के विरुद्ध टी20 सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था. उनके अलावा ईशान किशन को भी तीसरे वनडे में मौका मिल सकता है. वह बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद से टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं. इन दोनों के अलावा बाएं हाथ के बॉलर अर्शदीप और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. 

भारत इतिहास रचने के करीब

तीसरे वनडे में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया ने किसी एक देश के खिलाफ वनडे में संयुक्त रूप से 95-95 मैच जीते हैं. अगर टीम इंडिया तीसरे वनडे में श्रीलंका को हराती है तो वह ऑस्ट्रेलिया को इस मामले में पीछे छोड़ देगी. फिर भारत वनडे इतिहास में किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला देश बन जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 141 वनडे में से 95 मैच जीते हैं. वहीं भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 164 एकदिवसीय मैचों में से 95 मुकाबले जीते हैं. 

तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक. 

यह भी पढ़ें:

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने निकाली हारिस रऊफ का हवा, जानिए वनडे सीरीज में कितने रन लुटाए

IND vs SL: तीसरे वनडे में टीम इंडिया तोड़ सकती है ऑस्ट्रेलिया का खास रिकॉर्ड, यह कीर्तिमान स्थापित करने वाला भारत होगा देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget