एक्सप्लोरर

IND vs SL 2nd Test: भारत का दबदबा कायम, श्रीलंका को जीत के लिए चाहिए 419 रन

भारत और श्रीलंका के बीच बैंगलोर में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका को जीत के लिए 419 रनों की जरूरत है.

बैंगलोर टेस्ट में भारत का दबदबा कायम है. टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में 303 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी. इसके जवाब में मैच का दूसरा दिन खत्म होने तक श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं. उसे जीत के लिए अब 419 रनों की जरूरत है. इस मुकाबले में भारत के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा है, जो कि अब तक कायम है.

टीम इंडिया ने 303 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी. इस दौरान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं. अय्यर ने 87 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 67 रन बनाए. जबकि पंत ने भारत की ओर से खेलते हुए सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 28 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगा दी थी. पंत ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए.

कप्तान रोहित शर्मा और हनुमा विहारी ने उपयोगी पारियां खेलीं. रोहित ने 79 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 46 रन बनाए. वे हाफ सेंचुरी लगाने से चूक गए. जबकि हनुमा ने 79 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 35 रन बनाए. पूर्व कप्तान विराट कोहली 13 और ओपनर मयंक अग्रवाल 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. रविंद्र जडेजा ने 22 रनों का योगदान दिया. मोहम्मद शमी 8 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह भारत ने 9 विकेट गंवा 303 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. 

इससे पहले श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 109 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 43 रन बनाए. उन्होंने 85 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के लगाए. विकेटकीपर बैट्समैन डिकवेला 21 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 10 ओवरों में 24 रन देकर 5 विकेट झटके. जबकि अश्विन और शमी को 2-2 सफलता हाथ लगी. अक्षर पटेल ने भी एक विकेट लिया. 

यह भी पढ़ें : Rishabh Pant Test Record: ऋषभ पंत ने तोड़ा कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत के लिए लगाया टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक

श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, अर्धशतक के बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget