एक्सप्लोरर

IND vs SL: विराट कोहली के 100वें टेस्ट पर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

श्रीलंका के खिलाफ 4 मार्च को विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे. विराट के लिए कई मायनों में यह मुकाबला बेहद खास होगा. इसे लेकर सौरव गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट: टी20 के बाद अब भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी. इस सीरीज़ का पहला मुकाबला मोहाली में 4 मार्च से खेला जाएगा. पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का यह 100वां टेस्ट है. 

कोहली एक महान खिलाड़ी हैं- सौरव गांगुली

श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही विराट कोहली भारत के लिए 100 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे. कोहली के इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमित भी दी है. 

इस बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली के 100वें टेस्ट पर बड़ा बयान दिया है. दादा ने कहा, "किसी भी खिलाड़ी के लिए इस मुकाम तक पहुंचना बेहद खास होता है. यहां तक पहुंचने के लिए आपको खास खिलाड़ी होना होता है. विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं, और वह यह डिज़र्व करते हैं."

मैंने कोहली का गेम हमेशा फॉलो किया है- दादा

सौरव गांगुली ने आगे कहा, मैं विराट के साथ कभी खेला नहीं हूं, लेकिन मैंने उनका गेम हमेशा फॉलो किया है. मैंने उनको हमेशा फॉलो किया है. वह महानता की तरफ बढ़ चुके हैं. 

उन्होंने आगे कहा, 2014 में इंग्लैंड दौरे पर फेल होने के बाद जिस तरह से विराट कोहली ने अपने खेल में बदलाव किया वो तारीफ के काबिल है. उसके बाद लगातार 5 साल बेहतरीन प्रदर्शन किया. महान खिलाड़ियों का एक पीक टाइम होता है. राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के करियर में भी ऐसा हुआ.  

100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं किंग कोहली

विराट कोहली से पहले भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, दिलीप वेंगसरकर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली और कपिल देव 100 या उससे ज्यादा टेस्ट खेल चुके हैं. हालांकि, इनमें से किसी भी बल्लेबाज़ ने अपने 100वें टेस्ट में शतक नहीं लगाया है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ किंग कोहली 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- 

BCCI ने जारी किया भारतीय खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, इन दिग्गजों को हुआ नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget