एक्सप्लोरर

Rahul Dravid Comments: टी-20 सीरीज हारने के बाद राहुल द्रविड़ ने युवा खिलाड़ियों का किया बचाव, बोले- 'भविष्य में बेहतर करेंगे'

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ आखिरी दो मैचों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई और सीरीज गंवा बैठी. इस दौरे पर टीम इंडिया में अधिकतर युवा खिलाड़ी शामिल थे.

Rahul Dravid Comments: श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज गंवाने के बाद तमाम लोग युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे हैं. लेकिन टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने उन खिलाड़ियों का बचाव किया है. द्रविड़ का कहना है कि वह युवा बल्लेबाजों के श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन नहीं कर पाने से निराश नहीं है. वे मानते हैं कि युवा खिलाड़ी भविष्य में बेहतर होंगे. श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला था, जिनमें अधिकतर खिलाड़ी उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए. 

तीसरे टी-20 में महज 81 रन बना सकी थी टीम इंडिया 
भारत को गुरुवार को हुए तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका से 7 विकेट से हार मिली थी. टीम इंडिया ने इस मैच में महज 81 रन बनाए थे. इस मैच को जीतने के साथ ही श्रीलंका ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी. युवा खिलाड़ियों से सजी टीम ने वनडे सीरीज में तो जीत हासिल कर ली थी, लेकिन टी-20 में पहला मैच जीतने के बाद टीम लड़खड़ा गई और सीरीज गंवा बैठी. 

द्रविड़ ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की तारीफ की
द्रविड़ ने कहा, "मैं निराश नहीं हूं. ये युवा बल्लेबाज हैं, ये सुधार करेंगे और बेहतर बनेंगे. श्रीलंकाई टीम का गेंदबाजी आक्रमण अंतरराष्ट्रीय स्तर का था. वह विभिन्न कारणों से अपने कुछ बल्लेबाजों को नहीं खिला सके. लेकिन यह एक शानदार आक्रमण था." उन्होंने कहा, "आपको टी20 क्रिकेट में आमतौर पर ऐसा माहौल नहीं मिलता है. लेकिन जब आप ऐसे वातावरण में रहते हैं तो आपको बेहतर खेलनी की जरूरत है. ये सभी युवा हैं, हमें उनके साथ संयम रखने और इन्हें अधिक अवसर देने की जरूरत है जिससे यह खुद को विकसित कर सकें."

द्रविड़ ने कहा, "यह एक युवा टीम है। हम सभी को बेहतरीन गेंदबाजी के आगे संघर्ष करना पड़ता है. हमारे करियर में भी हमें संघर्ष करना पड़ता था. कोई भी शुरूआत से बेहतर नहीं होता, चाहें मेरी पीढ़ी हो या कोई और पीढ़ी. सभी को अनुभव की जरूरत पड़ती है."

यह भी पढ़ेंः MS Dhoni New Hairstyle: महेंद्र सिंह धोनी की नई हेयरस्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल, देखिए हैरान करने वाली तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget