एक्सप्लोरर

IND vs SL 2nd Test: टीम इंडिया पहली पारी में 252 रनों पर ऑल आउट, शतक से चूके श्रेयस अय्यर

भारत और श्रीलंका के बीच बैंगलोर में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इसमें टीम इंडिया ने पहली पारी में ऑलआउट होने तक 252 रन बनाए.

भारत और श्रीलंका के बीच बैंगलोर में टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है. इसमें टीम इंडिया ने पहली पारी में ऑलआउट होने तक 252 रन बनाए. टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़ा. हालांकि वे शतक से चूक गए. अय्यर ने 98 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए. भारत की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन अय्यर ने 92 रनों की पारी की बदौलत टीम इंडिया के स्कोर को 250 रनों के पार करा दिया. 

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने आए. इस दौरान मयंक महज 4 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि रोहित 25 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित ने इस पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया. नंबर 3 पर बैटिंग करने आए हनुमा विहारी भी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिके. विहारी ने 81 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए. उनकी इस पारी में चार चौके भी शामिल रही.

विराट कोहली ने एक बार फिर अपने फैंस को निराशा किया. वे शतक नहीं जड़ सके. कोहली ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए. उनकी इस पारी में दो चौके भी शामिल रही. ऋषभ पंत टेस्ट मैच में टी20 की तरह खेलते दिखाई दिए. उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 39 रन बनाए. इस दौरान पंत 150 का स्ट्राइक रेट रहा. पिछले मैच में 175 रन की पारी खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा 4 रन बनाकर आउट हुए.

रविचंद्रन अश्विन भी कुछ खास नहीं कर सके. अश्विन महज 4 रन बनाकर आउट हो गए. अक्षर पटेल 9 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे. मोहम्मद शमी भी महज 5 रनों का योगदान दे सके. अंत में जसप्रीत बुमराह नाबाद रहे. वे खाता नहीं खोल सके.

श्रीलंका के लिए प्रवीन जयाविक्रमा और लसिथ एम्बुलडेनिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके. जयाविक्रमा ने 17.1 ओवरों में 81 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने 3 मेडन ओवर भी निकाले. जबकि एम्बुलडेनिया ने 24 ओवरों में 94 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसके साथ-साथ धनंजया डी सिल्वा ने भी 2 विकेट झटके. सुरंगा लकमल के हाथ एक सफलता लगी. 

यह भी पढ़ें : IPL 2022: रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने फाफ डु प्लेसिस को बनाया कप्तान, देखिए विराट कोहली ने क्या दी प्रतिक्रिया

IND vs SL: टीम इंडिया के फैंस की उम्मीद को झटका, आउट होकर कोहली ने बढ़ाया शतक का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget