एक्सप्लोरर

IND vs SL Toss: भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग 11 में किया बड़ा बदलाव, मैच विनर खिलाड़ी की हुई एंट्री

India vs Sri Lanka: एशिया कप 2023 में भारतीय टीम ने सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल को शामिल किया है.

India vs Sri Lanka Toss Update, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में आज भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 स्टेज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. दोनों ही टीमों के बीच यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए शार्दुल ठाकुर की जगह पर अक्षर पटेल को शामिल किया है.

बता दें कि दोनों ही टीमों ने सुपर-4 में अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की है. भारत ने जहां पाकिस्तान को मात दी वहीं श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. भारतीय टीम यदि आज इस मुकाबले को जीतने में कामयाब होती है तो वह एशिया कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फ्रेश हैं और हमें इस तरह की चुनौतियां के लिए तैयार रहना चाहिए. हमें इन 2 मुकाबलों से पहले 5 दिन का आराम मिला था. पिछले मैच में हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा किया, लेकिन यह एक नया मैच है और हमें नई शुरुआत करनी होगी. यह पिच थोड़ी सूखी दिख रही है इस कारण हम 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ इस मैच में खेलेंगे.

टॉस हारने के बाद श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने कहा कि हम भी इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. भारत हमसे काफी मजबूत टीम है ऐसे में हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इनके खिलाफ करना होगा. हम इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे.

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.

श्रीलंका – पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लागे, महेश तीक्ष्णा, कसुन रजीथा, मथीशा पथिराना.

 

यह भी पढ़ें...

Watch: पाकिस्तानी टीम पर बुरी तरह भड़के शोएब अख्तर, सुनाई खरी खोटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget