एक्सप्लोरर

IND vs SL 3rd T20 (प्रीव्यू): सीरीज जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी विराट एंड कंपनी

यह सीरीज बुमराह के लिहाज से काफी अहम है क्योंकि न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले वह अपनी पुरानी लय हासिल करना चाहते हैं.

भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमें शुक्रवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में तीसरे और आखिरी टी-20 मैच के लिए आमने-सामने होंगी. गुवाहाटी में खेला गया पहला मैच बारिश और गीली पिच के कारण रद्द हो गया था जबकि इंदौर में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने एकतरफा जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. इस मैच को जीत मेजबान टीम साल की पहली सीरीज अपने नाम करने की कोशिश में होगी जबकि श्रीलंका बराबरी की इच्छा लेकर मैदान पर उतरेगी. भारत के लिए दूसरे मैच में जहां सब कुछ अच्छा रहा था वहीं श्रीलंका को हर विभाग में दिक्कतें आई थीं. भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया था जिसमें अहम भूमिका नवदीप सैनी और शार्दूल ठाकुर ने निभाई थी. दोनों ने मिलकर पांच विकेट लिए थे. इंदौर में उम्मीद थी कि वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह अपना जलवा दिखाएंगे. वह हालांकि मिला-जुला प्रदर्शन ही कर सके थे. बुमराह ने चार ओवर फेंके थे और 32 रन देकर एक विकेट लिया था. यह सीरीज बुमराह के लिहाज से काफी अहम है क्योंकि न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले वह अपनी पुरानी लय हासिल करना चाहते हैं. आखिरी मैच में भी बुमराह की कोशिश होगी कि वह पुराने रूप की तरफ लौटे. वहीं बल्लेबाजी में लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, कोहली ने अहम योगदान दिया था और अच्छी बल्लेबाजी की थी. हां शिखर धवन की बल्लेबाजी ने पिछले मैच में निराश किया था. चोट के बाद वापसी कर रहे धवन को भी बुमराह की तरह लय हासिल करने में परेशानी हो रही थी. वह गेंद को बल्ले पर सही तरह से ले नहीं पा रहे थे. दूसरे मैच में धवन एक बार फिर फॉर्म में वापसी की कोशिश करेंगे. भारत के लिए बाकी सब कुछ सही रहा था. इसी कारण बदलाव की उम्मीद कम ही नजर आती है. इसी लिहाज से देखा जाए तो संजू सैमसन को फिर मौका मिलता नहीं दिख रहा है. वहीं श्रीलंका की बात की जाए तो उसका प्रदर्शन किस तरह का निराशाजनक था इस बात का पता उसके नए कोच मिकी आर्थर के बयान से पता चल जाता है जो उन्होंने दूसरे मैच के बाद दिया था. कोच ने कहा था, "अधिकतर समय, सही समय पर खेल की कम समझ होने की कमी से हमें नुकसान हुआ." कोच अपने बल्लेबाजों के खासे नाराज दिखे थे. उन्होंने कहा था कि बल्लेबाजों का स्ट्राइक रोटेट न करना नुकसानदायक रहा. कोच की बात पर बल्लेबाज कितना अमल करते हैं यह मैच के दिन पता चलेगा. वहीं गेंदबाजी में श्रीलंका को एक और झटका लगा है. दूसरे मैच से पहले चोटिल हुए तेज गेंदबाज इसुरु उदाना के तीसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे. दूसरे मैच के बाद टीम के कप्तान लसिथ मलिंगा ने कहा था कि उन्हें अपने प्रमुख गेंदबाज उदाना की कमी खली. कप्तान अपने मुख्य गेंदबाज के न रहते हुए मलिंगा टीम की जिम्मेदारी सफलता से संभालते हैं इस पर संदेह है क्योंकि पहले मैच में टीम की गेंदबाजी भी अच्छी नहीं रही था. मलिंगा ने खुद चार ओवरों में 41 रन दिए जबकि वह टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं. श्रीलंका के लिए मौजूदा फॉर्म में भारत को मात देना संभव नहीं लग रहा लेकिन खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप में कभी भी कुछ भी हो सकता है. टीमें (सम्भावित): भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दूल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर. श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, वानिंडु हसारंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), ओशाडा फर्नाडो, अविश्का फर्नाडो, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरु कुमारा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, भानुका राजापक्षा, कासुन राजिथा, लक्षण संदकाना, दासुन शनका.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget