एक्सप्लोरर

IND vs SL 3rd ODI: टीम इंडिया के पास आज बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का मौका, क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी श्रीलंका

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. आज तीसरे मुकाबले में उसके पास प्लेइंग-11 में प्रयोग करने के कुछ मौके होंगे.

IND vs SL ODI Match Preview: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (15 जनवरी) दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने -सामने होगी. टीम इंडिया इस सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है, ऐसे में उसके पास इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का अच्छा मौका है. उधर, श्रीलंका की टीम यहां सांत्वना जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी.

टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 67 रन और दूसरा मुकाबला 4 विकेट से जीता था. दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत दर्ज करने में ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा. तीसरे मैच में भी भारतीय टीम का पलड़ा ही भारी नजर आ रहा है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी में अच्छी गहराई नजर आ रही है, वहीं गेंदबाज भी अपना काम बखूबी निभा रहे हैं.

सूर्या और ईशान को मिल सकता है मौका
टीम इंडिया निश्चित तौर पर इस मुकाबले में अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमा सकती है. शनिवार को विराट कोहली, रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज अभ्यास करते नजर नहीं आए थे. ऐसे में हो सकता है कि आज होने वाले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को मौका मिले. युजवेंद्र चहल को यहां चांस मिलेगा या नहीं, यह टॉस के वक्त ही पता चल पाएगा.

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा मुकाबला
तिरुवनंतपुरम की पिच पर यह दूसरा वनडे इंटरनेशनल होगा. इससे पहले इस मैदान पर केवल एक मैच खेला गया है. उस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने विंडीज टीम को महज 104 रन पर ऑलआउट कर दिया था. भारतीय टीम ने यह लक्ष्य एक विकेट खोकर हासिल किया था. यहां दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, रात में तापमान में कुछ गिरावट जरूर रहेगी. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

टीम इंडिया: शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह.

श्रीलंका: पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, नुवानिंदु फर्नांडो, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसारंगा, दुनिध वेलालगे, चामिका करूणारत्ने, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS Test Series: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 80+ का औसत, फिर भी सरफराज को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज
'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल
काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल
IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget