एक्सप्लोरर

IND vs SL: बेंगलुरु पिच को लेकर ICC का एक्शन, औसत से कम बताते हुए दी ये 'सज़ा'

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत ने 238 रनों से जीत दर्ज कर टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली थी. इस मैच में श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी.

भारत और श्रीलंका के खिलाफ इसी महीने की शुरुआत में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच को भारत ने 238 रनों से जीता था. लेकिन इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल रही और दोनों ही टीमें ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाईं. श्रीलंका की बल्लेबाजी तो पूरी तरह फ्लॉप रही. अब इस पिच को लेकर आईसीसी के पैनल की तरफ से बड़ा बयान आया है. आईसीसी ने इस पिच को 'औसत से भी नीचे' की रेटिंग दी है.

आईसीसी के एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी में शामिल जगवाल श्रीनाथ ने पिच को औसत से भी खराब बताया है और इस वेन्यू को एक डीमेरिट अंक दिया गया है. श्रीनाथ ने पिच पर अपनी रिपोर्ट में लिखा, "पिच ने पहले दिन ही काफी टर्न दिया. हर सत्र के साथ इसमें सुधार हुआ, लेकिन मेरे विचार से यह बल्ले और गेंद के बीच का मुकाबला नहीं था." यही वजह रही कि पहली पारी में भारतीय टीम 252 रन बना पाई थी. जबकि श्रीलंका की पूरी टीम 109 रनों पर सिमट गई थी. 

नियमों के अनुसार, "जब किसी वेन्यू को 5 या इससे अधिक डीमेरिट अंक मिलते हैं, तो उसे 12 महीने के लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी करने से निलंबित कर दिया जाता है. जबकि 10 डीमेरिट पॉइंट होने पर 24 महीने के लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन करने से निलंबित कर दिया जाता है." आईसीसी के नियमों के अनुसार किसी भी रोलिंग डीमेरिट पॉइंट को पांच साल के लिए माना जाता है.

यह भी पढ़ेंः

IPL के इतिहास के सांस रोक देने वाले मुकाबले, जब सिर्फ एक रन से हुई हार जीत

IPL 2022: वेंकटेश अय्यर के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग, ऐसी हो सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget