एक्सप्लोरर

IND vs SL 2nd Test: टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहली पारी में 109 रनों पर किया ढेर, बुमराह ने झटके 5 विकेट

श्रीलंका क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ चल रहे बैंगलोर टेस्ट में पहली पारी में 109 रनों पर ऑल आउट हो गई.

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच बैंगलोर में खेला जा रहा है. इसमें टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहली पारी में महज 109 रनों के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया. भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका का यह दूसरा सबसे कम स्कोर है. टीम इंडिया ने के लिए खतरनाक गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके. जबकि श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए.

डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 86 रनों से शुरुआत की. मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट खो दिए थे. इसके बाद मैच के दूसरे दिन टीम महज 23 रन ही बना सकी. इस दौरान बुमराह श्रीलंकाई टीम पर भारी पड़े. बुमराह ने 10 ओवरों में महज 24 रन देकर 5 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने 4 मेडन ओवर निकाले.

श्रीलंका के लिए पहली पारी में एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. उन्होंने 85 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं विकेटकीपर बैट्समैन डिकवेला ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए. डिकवेला ने इस दौरान 3 चौके लगाए. धनंजया डि सिल्वा 10 रन बनाकर आउट हुए. इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका.

गेंदबाजी में भारत के लिए बुमराह के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने भी अच्छी गेंदबाजी की. शमी ने 6 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट लिए. उन्होंने एक मेडन ओवर निकाला. जबकि अश्विन ने 8.5 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट लिए. अक्षर पटेल ने 5 ओवरों में 21 रन देखर एक सफलता हासिल की. उन्होंने भी एक मेडन ओवर निकाला. इससे पहले भारत ने पहली पारी में ऑलआउट होने तक 252 रन बनाए थे. 

यह भी पढ़ें : IPL 2022: RCB ने नए कप्तान के साथ लॉन्च की नई जर्सी, विराट कोहली ने बताया क्या है इसकी खूबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget