एक्सप्लोरर

IND vs SL 2nd T20: श्रीलंका ने टीम इंडिया को दिया 184 रनों का लक्ष्य, निसानका का दमदार प्रदर्शन

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है. इसमें श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया है.

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है. इसमें श्रीलंका ने टीम इंडिया को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया है. श्रीलंका के लिए पथुम निसानका ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 53 गेंदों में 75 रन बनाए. जबकि भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने अच्छी गेंदबाजी की.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने ओपनर खिलाड़ी निसानका के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए. टीम के लिए निसानका ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए. उनकी इस पारी में 11 चौके शामिल रहे.

श्रीलंका के लिए निसानका के साथ दनुष्का गुणाथिलका ओपनिंग करने आए. इस दौरान दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. इसके बाद गुणाथिलका 38 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से ये रन बनाए. गुणाथिलका को रविंद्र जडेजा ने आउट किया. इसके ठीक बाद असलंका भी आउट हो गए. उन्हें युजवेंद्र चहल ने 2 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुआ. 

श्रीलंका को तीसरा झटका कामिल मिशारा के रूप में गिरा. वे महज 1 रन बनाकर हर्षल पटेल को अपना विकेट दे बैठे. जबकि दिनेश चंडीमल भी 9 रन बनाकर चलते बने. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने आउट किया. अंत में कप्तान दसुन शनाका 47 रनों की तूफानी पारी खेलकर नाबाद रहे. उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 47 रन बनाए. जबकि कुरुणारत्ने खाता नहीं खोल सके और नाबाद रहे.

टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने अच्छी गेंदबाजी की. बुमराह ने 4 ओवरों में 24 रन देकर एक विकेट लिया. जबकि चहल ने 4 ओवरों में 27 रन देकर एक विकेट लिया. रविंद्र जडेजा ने 4 ओवरों में 37 रन दिए. उन्हें भी एक सफलता हाथ लगी. भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवरों में 36 रन देकर एक विकेट लिया. हर्षल पटेल टीम इंडिया के लिए काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवरों में 52 रन देकर एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें : सुनील गावस्कर ने सुलझाई भारत के बैटिंग ऑर्डर की समस्या, बताया कोहली को किस नंबर पर करनी चाहिए बैटिंग

भारत के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget