एक्सप्लोरर

भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी पांच ओवर में लुटाए 80 रन, कप्तान रोहित शर्मा ने बताया क्यों हुई इतनी धुनाई

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है. सीरीज के दोनों शुरुआती मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है.

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले (IND vs SL 2nd T20) में 7 विकेट से दमदार जीत दर्ज की. टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में अपना दम दिखाया और एक बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. हालांकि इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने श्रीलंका की पारी के दौरान आखिरी पांच ओवर में 80 रन लुटाए. जब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से मैच के बाद इस पर बात की गई तो उन्होंने कुछ इस तरह से जवाब दिया. 

रोहित शर्मा ने कहा, 'ये सब होता है. मैं गेंदबाजों पर ज्यादा कठोर नहीं होना चाहता. हमने शुरुआती ओवर्स बहुत अच्छे डाले. गेंदबाजों ने बैटिंग पावरप्ले में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को ज्यादा रन नहीं बनाने दिए. हमने शुरुआती 15 ओवर तक अच्छी गेंदबाजी की. हां बाद में 80 रन खर्च हुए क्योंकि पिच बहुत ही शानदार थी. गेंद बहुत अच्छे से बल्ले पर आ रही थी. ऐसी विकटों पर ऐसा हो जाता है.'

मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की थी. पहले विकेट के लिए श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने 8.4 ओवर में 67 रन जोड़े थे लेकिन यहां से लंकाई बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटने लगे. 15वें ओवर तक लंका की टीम महज 102 रन पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से निसांका और शनाका ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के लिए आखिरी पांच ओवर में 80 रन जोड़कर टीम को एक अच्छे स्कोर पर पहुंचा दिया. श्रीलंका ने निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 183 रन बनाए. हालांकि टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर बेहद आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया ने 17.1 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें..

Watch: रूसी खिलाड़ी ने अपने राष्ट्रपति को दिया संदेश, कैमरे पर लिखा- 'No War Please'

खेलों में रूस का बायकॉट शुरू, हमलावर देश के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2022 का प्ले ऑफ मैच नहीं खेलेगा पोलैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget