एक्सप्लोरर

IND vs SL: टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, श्रीलंका को 230 रन पर रोका

IND vs SL: पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 230 रन बना लिए हैं. वेल्लालागे और निसंका ने मेजबान टीम के लिए अर्धशतक लगाए.

IND vs SL: श्रीलंका ने पहले वनडे मैच में भारत के खिलाफ 230 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया की ओर से कसी हुई गेंदबाजी हुई क्योंकि शुभमन गिल को छोड़ कर सभी गेंदबाजों ने कम से कम एक विकेट जरूर लिया. श्रीलंका एक समय 200 रन का आंकड़ा छूने के लिए संघर्ष कर रही थी, लेकिन लोवर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने टीम को संभाला. मेजबान टीम के लिए सबसे ज्यादा रन दुनिथ वेलालागे (Dunith Wellalage) ने बनाए, जिनके बल्ले से 64 गेंद में 67 रन की पारी निकली. उनके अलावा पथुम निसंका ने भी 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था, जो तीसरे ही ओवर में बेकार साबित होता दिखाई दिया. मोहम्मद सिराज ने आविष्का फर्नांडो को 1 रन के स्कोर पर आउट कर विपक्षी टीम को पहला झटका दिया. श्रीलंकाई बल्लेबाजी की रीढ़ ही हड्डी कुसल मेंडिस भी कमाल नहीं दिखा पाए, जिन्हें शिवम दुबे ने 14 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा. शुरुआती झटकों के बाद श्रीलंका की रनगति काफी धीमी पड़ चुकी थी कि उसने अपने 100 रन 26वें ओवर में जाकर पूरे किए. वहीं 101 रन के स्कोर तक मेजबान टीम के पहले 5 बल्लेबाज आउट हो चुके थे.

लोवर ऑर्डर ने बचाई श्रीलंका की लाज

श्रीलंका ने अपने 5 विकेट 101 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा और दुनिथ वेल्लालागे ने एक-दूसरे के साथ छोटी-छोटी पार्टनरशिप कर टीम को संभाला. लियानागे ने 20 और हसरंगा ने 24 रनों का योगदान दिया. छठे से नौवें क्रम के बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 123 रन जोड़े. विशेष रूप से वेल्लालागे ने एक छोर संभाले रखा, जिन्होंने 67 रन की नाबाद पारी खेलकर श्रीलंका को 230 रन के स्कोर तक पहुंचाया.

भारत के 6 गेंदबाजों को मिला विकेट

भारत ने इस मैच में 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिनमें से 6 बॉलर्स ने कम से कम एक विकेट लिया. अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट झटके, मगर सबसे अहम विकेट शिवम दुबे ने झटका, जिन्होंने पथुम निसंका को 56 के स्कोर पर पवेलियन भेजा. निसंका बहुत अच्छे टच में लग रहे थे, लेकिन बड़े स्कोर तक पहुंचने से पहले ही वे अपना विकेट गंवा बैठे. मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वॉशिंग्टन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

IND vs SL: श्रीलंका के लिए मोहम्मद शिराज ने किया डेब्यू, जानें क्यों भारतीय फैंस का चकराया सिर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget