एक्सप्लोरर

Ind vs SA: सेंचुरियन से बुरी खबर, दूसरे दिन का खेल शुरू होने को लेकर ये है अपडेट

Ind vs SA: बारिश के कारण मैच देर से शुरू हो सकता है. मैदान को कवर से ढक दिया गया है. बीसीसीआई की ओर से इसकी जानकारी दी गई है.

Ind vs SA, Centurion Test: भारत और साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मैच सेंचुरियन (Centurion) में खेला जा रहा है. मैच का आज यानी सोमवार को दूसरा दिन है. हालांकि बारिश के कारण मैच देर से शुरू हो सकता है. मैदान को कवर से ढक दिया गया है. बीसीसीआई (BCCI) की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. बोर्ड ने ट्वीट किया कि सेंचुरियन में नई सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है. अब इंतजार किया जा रहा है कि ग्राउंड के ऊपर से जल्द ही बादल छट जाएं. क्रिकेट फैंस बारिश के जल्द से जल्द रुकने की उम्मीद कर रहे हैं. 

मैच की बात करें तो टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है. पहले ही दिन ओपनर केएल राहुल ने शतक जड़ा, साथ ही मयंक अग्रवाल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर 272 पर तीन विकेट था. राहुल के साथ अजिंक्य रहाणे (नाबाद 40 रन) ड्रेसिंग रूम में लौटे थे. मयंक अग्रवाल ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर कहा था कि पिच पर 400 से अधिक का स्कोर हमारी टीम को मजबूत स्थिति में डाल सकता है. भारत के पास बढ़िया पेस अटैक है, ऐसे में अगर स्कोर 400 पार जाता है तो टीम को फायदा होगा. 

तेंदुलकर से आगे निकल सकते हैं राहुल

केएल राहुल पहले दिन 122 रन पर नाबाद लौटे. अब जब दूसरे दिन का खेल शुरू होगा तो उनके पास सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से आगे निकलने का मौका होगा. राहुल अगर 48 रन और बना लेते हैं तो वह साउथ अफ्रीका में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. इससे पहले तेंदुलकर ने 1997 की सीरीज में 167 रनों की पारी खेली थी. वह अफ्रीकी सरजमीं पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने भी 150 रन की पारी खेली है. 

ये रिकॉर्ड भी अपने नाम किए राहुल 

राहुल साउथ अफ्रीका में शतक जड़ने वाले भारत के दूसरे ओपनर बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा वसीम जाफर कर चुके हैं. उन्होंने 2007 की सीरीज में 116 रन बनाए थे. इसके अलावा सेंचुरियन में शतक बनाने वाले वह दुनिया के तीसरे विदेशी बल्लेबाज हैं. राहुल के अलावा ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के नाम भी यहां पर शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. राहुल ने जो 7 शतक बनाए हैं वो इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका में  आए हैं. इंग्लैंड में उनके नाम दो शतक है. राहुल 6 देशों में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे ओपनर हैं. इससे पहले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ही ऐसा कर सके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान
पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget