एक्सप्लोरर

IND vs SA: 'इसी केएल राहुल का सालों से इंतजार था,' मुश्किल में खेली पारी के बाद सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने जमकर की तारीफ

KL Rahul: केएल राहुल ने अपनी एक शानदार पारी के बदौलत टीम इंडिया को एक बड़ी मुश्किल से काफी हद तक बाहर निकाल दिया है. उनकी इस पारी के बाद सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने केएल राहुल की खूब तारीफ की है.

IND vs SA Centurion Test: साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलना शुरू कर चुकी है. इस सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है, जिसमें मेज़बान टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया, और सिर्फ 121 रनों पर 6 विकेट चटका दिए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने टीम इंडिया के 8 विकेट गिरा दिए, लेकिन केएल राहुल को आउट नहीं कर पाए.

केएल राहुल ने खेली शानदार पारी

नंबर-6 पर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल ने अपनी शानदार पारी से ना सिर्फ टीम इंडिया की मुश्किलों को कम किया बल्कि बेहद मुश्किल परिस्थितियों वाली पिच पर टीम इंडिया के स्कोर को 200 रनों के पार भी पहुंचा दिया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल 70 रन बनाकर नाबाद थे, और टीम इंडिया का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन था. केएल राहुल की इस पारी ने कई क्रिकेट फैन्स, एक्सपर्ट्स, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर्स को खुश किया है. उन्हीं में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कोच रवि शास्त्री भी शामिल है. भारत के इन दोनों पूर्व दिग्गजों ने स्टार स्पोर्ट्स पर केएल राहुल की खुलकर तारीफ की.

गावस्कर ने केएल राहुल के बारे में क्या कहा?

सुनील गावस्कर ने केएल राहुल की पारी देखकर कहा कि, "हम उनकी खूबियों के बारे में काफी टाइम से जानते हैं, लेकिन अब हमें पिछले 8-9 महीनों में वो खूबियां देखने को भी मिल रही है. वह जब से आईपीएल में लगी उस भयानक चोट से वापस आए हैं, तब से हमें एक अलग केएल राहुल देखने को मिले हैं. यही वो राहुल है, जिसमें हम देखने के लिए काफी टाइम से काफी बेताब थे, और उन्हें देखकर बहुत मजा आता है. मैंने कमेंट्री में भी कहा था कि उनका यह अर्धशतक मेरे लिए शतक के बराबर है."

रवि शास्त्री ने केएल राहुल के बारे में क्या कहा?

सुनील गावस्कर के अलावा टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि, "ऐसा लग रहा था कि उन्होंने बल्लेबाजी को आसान बना दिया है. उनका फुटवर्क और बैंलेस वाकई में काफी शानदार था. उनकी यह पारी इस बात को भी साबित करती है कि टेस्ट मैच क्रिकेट में उनके लिए यही नंबर (नंबर-6) सही है. मुझे लगता है कि वह मध्यक्रम में भारत के लिए काफी रन बनाएंगे."

यह भी पढ़ें: IND vs SA: 'पुल शॉट पर उन्हें विश्वास रहता है', टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने किया रोहित शर्मा का सर्मथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget