एक्सप्लोरर

IND vs SA 3rd Test: Rishabh Pant की गेम चेंजर पारियां, जिनसे Team India ने बदला मैच का रिजल्ट

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में टेस्ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. इसमें ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए शानदार शतकीय पारी खेली.

Rishabh Pant Century India vs South Africa Cape Town Test: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. इसमें विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए नाबाद शतक जड़ा. ऋषभ के शतक की बदौलत ही भारतीय टीम 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य रख पायी. यह पहला मौका नहीं था जब ऋषभ ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और उसे मुश्किल घड़ी से निकाला है, इससे पहले भी वे कमाल की पारियां खेल चुके हैं. 

ऋषभ ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में शतक जड़ा था. इस शतक की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ा स्कोर रखा था. टीम इंडिया 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौर पर गई थी. यहां उसे वनडे, टी20 और टेस्ट सीरीज खेलनी थी. टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला सिडनी के एससीजी में खेला गया. इसमें भारत ने पहली पारी में 622 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इसमें पंत ने 189 गेंदों का सामना करते हुए 159 रन बनाए थे. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई खेमा पहली पारी में 300 रनों पर ऑल आउट हो गया. इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने मैच खत्म होने तक 6 रन बनाए. लिहाजा यह मुकाबला ड्रॉ हो गया.

पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ भी एक मैच विनिंग पारी खेली थी. इंग्लैंड की क्रिकेट टीम साल 2021 में भारत दौरे पर आई थी. इस दौरान टेस्ट सीरीज का चौथा मैच अहमदाबाद में 4 मार्च से खेला गया. इस मुकाबले की पहली पारी में ऋषभ ने शानदार बैटिंग करते हुए 101 रन बनाए. उन्होंने 118 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के लगाए थे. यह मुकाबला टीम इंडिया ने पारी और 25 रनों से जीता था.

साल 2021 में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी. इस दौरे का चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 369 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 336 रन बनाए. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 294 रनों पर ऑल आउट हो गई. जबकि भारत ने ऋषभ पंत की शानदार पारी की बदलौत 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पंत ने दूसरी पारी में 138 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 89 रन बनाए थे. यह मुकाबला भारत ने 3 विकेट से जीत लिया था. 

बता दें कि ऋषभ ने साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा था. हालांकि यह मुकाबला टीम इंडिया जीत नहीं पाई थी. उन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 97 रनों की शानदार पारी खेली थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget