एक्सप्लोरर

STUMPS 2nd Test Day 3, IND vs SA: अश्विन का विकेटों का 'चौका', दक्षिण अफ्रीका 275 पर ढेर

IND vs SA: रविचंद्रन अश्विन (69-4) की बेतहरीन गेंदबाजी के सहारे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 275 रन पर ऑल आउट कर दिया.

स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (69-4) की बेतहरीन गेंदबाजी के सहारे भारत ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 275 रन पर ऑल आउट कर दिया. मेजबान भारत ने अपनी पहली पारी शुक्रवार को पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी. इस लिहाज से भारत के पास अभी भी 326 रनों की बढ़त है. मेहमान टीम के ऑल आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से निचले क्रम के बल्लेबाज केशव महाराज ने सर्वाधिक 72 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 64, वॉर्नोन फिलेंडर ने नाबाद 44 , थ्यूनिस डी ब्यून ने 30 और क्विंटन डी कॉक ने 31 रन बनाए. भारत ने चायकाल तक आठ विकेट पर 197 रन बना लिए थे और उसके लिए अब फॉलोऑन से बचना लगभग नामुमकिन हो गया था. लेकिन चायकाल के बाद महाराज और फिलेंडर ने नौवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को कुछ हद तक मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अश्विन ने महाराज को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराके भारत को अहम सफलता दिलाई. महाराज ने 132 गेंदों पर 12 चौके लगाए. उनका यह पहला अर्धशतक है. अश्विन ने इसके बाद कगिसो रबादा (2) को भी आउट करके दक्षिण अफ्रीका को 275 रनों पर समेट दिया. फिलेंडर ने 192 गेंदों की नाबाद पारी में छह चौके लगाए. भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने चार, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया. अश्विन ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं. अश्विन से पहले अनिल कुंबले 84, जवागल श्रीनाथ 64 और हरभजन सिंह 60 विकेट हासिल कर चुके हैं. अब देखना यह है कि कोहली मेहमान टीम को फॉलोऑन के लिए आमंत्रित करते हैं या नहीं. पहले टेस्ट में हालांकि भारत ने मेहमान टीम क फॉलोऑन नहीं कराया था. यह भी हो सकता है कि भारत शुरुआत के दो सत्रों में बैटिंग करे और तेजी से रन बनाते हुए अपनी बढ़त को 450 के ऊपर पहुंचाकर मेहमान टीम को लक्ष्य का पीछा करने के लिए आमंत्रित करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget