एक्सप्लोरर

IND vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन को लेकर राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

South Africa vs India 1st Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार, 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला खेला जाएगा.

Rahul Dravid On Team India Playing 11: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने शनिवार को कहा कि टीम के सदस्य सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलने को लेकर बहुत स्पष्ट हैं. हालांकि, राहुल द्रविड़ ने प्लेइंग इलेवन का खुलासा करने से इनकार करते हुए कहा कि मैच की सुबह दुनिया को इसके बारे में पता चल जाएगा. 

प्लेइंग इलेवन का खुलासा करके विरोधी टीम को सूचित नहीं करना चाहता- राहुल द्रविड़

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि हम पूरी तरह स्पष्ट हैं कि किस तरह की टीम (प्लेइंग इलेवन) बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में खेलने वाली है. एक बल्लेबाज के नजरिए से मैं इसे उसी तरह देखना चाहता हूं कि विपक्ष का गेंदबाजी आक्रमण क्या होगा, टीम क्या होगी या फिर वह कैसे खेलेंगे. इसलिए मैं टीम का खुलासा करके विरोधी टीम को सूचित नहीं करना चाहता. इस बारे में सुबह सबको पता चल जाएगा."

द्रविड़ दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा, "मुझे निश्चित रूप से लगता है कि हमें इस बार एक शानदार गेंदबाजी आक्रमण मिला है, जिसमें कुछ अनुभवी गेंदबाज भी शामिल हैं. इसलिए हम यहां बेहतर कर सकते हैं."

कई बार खिलाड़ियों से कठिन संवाद करना पड़ता है- द्रविड़

द्रविड़ ने कहा कि अगर टीम में नहीं चुने जाने पर खिलाड़ी मायूस होते हैं तो यह अच्छी बात है, क्योंकि इसके मायने हैं कि उन्हें परवाह है और खेलने की ललक भी. उनसे पूछा गया था कि ईशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे सीनियर खिलाड़ियों से उनकी क्या बात हुई, जिन्हें पहले टेस्ट से बाहर रखा जा सकता है. उन्होंने कहा अधिकांश खिलाड़ी काफी पेशेवर हैं. कई बार खिलाड़ियों से कठिन संवाद करने पड़ते हैं. मसलन किसी खिलाड़ी को यह कहना कि वह नहीं खेल रहा है. यह काफी कठिन होता है क्योंकि हर कोई खेलना चाहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget