एक्सप्लोरर

IND vs SA ODI Series: टीम इंडिया में चयन के बाद भावुक हुए मुकेश कुमार, बोले- अगर पापा होते तो...

बांगाल से खेलने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. टीम इंडिया में सेलेक्ट होने के बाद मुकेश का पहला रिएक्शन आया.

Team India, Mukesh Kumar: टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज़ खेलने के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगी. इस सीरीज़ के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की तरफ से भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम का कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) तो वहीं, उपकप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को बनाया गया. वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया में कई नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. इन खिलाड़ियों में बंगाल से खेलने वाले तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) भी शामिल हैं.

पिता को किया याद

मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने टीम इंडिया में चयन के बाद अपने पिता को याद किया. उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए पीटीआई से कहा, “मैं भावुक हो गया. मुझे सब धुंधला-धुंधला सा लगने लगा. मुझे सिर्फ अपने दिवंगत पिता काशी नाथ सिंह का चेहरा याद आ रहा है. जब तक मैंने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी नहीं खेली, तब तक मेरे पिता को यकीन नहीं हुआ कि पेशेवर तौर पर एक क्रिकेटर हूं. मेरे पिता को मेरे उपर इस बात का शक था कि मैं काबिल खिलाड़ी नहीं हूं.”

बता दें कि रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच से पहले ही मुकेश कुमार के पिता का ‘ब्रेन स्ट्रोक’ से निधन हो गया था. जिस वक़्त मुकेश के पिता तबियत खराब थी, उन दिनों मुकेश सुबह प्रैक्टिस पर जाते थे और बाकी का वक़्त अस्पताल में पिता से बिस्तर के पास गुज़ारते थे. उन्होंने आगे अपनी मां को लेकर बात करते हुए कहा, “आज मेरी मां भी बहुत भावुक हो गयी थीं. घर पे सारे लोग रोने लगे थे.”

पिता चहाते थे करें सरकारी नौकरी

मुकेश कुमार के पिता चहता थे कि उनका बेटा सरकारी नौकरी करे. लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंज़ूर था. सरकारी नौकरी के चलते मुकेश कुमार ने तीन बार क्रेंद्रिय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक्ज़ाम दिया. हालांकि, वो सीआरपीएफ में तो उनका चयन नहीं हो सका. लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेटर होने की हैसियत से मुकेश सीएजी (निंयत्रक एंव महालेखा परीक्षक कार्यालय) के साथ काम करते हैं.  

गेंद स्विंग कराने में हैं सक्षम

मुकेश कुमार के पास दोनों तरफ गेंद स्विंग कराने की शानदार कला है. उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, “आपके हाथों में जो भी कलाकारी है, वो सब भगवान की देन है. लेकिन आप अगर भगवान के दिए हुए आर्शीवाद पर काम या मेहनत नहीं करेंगे तो कुछ नहीं होगा. सब व्यर्थ हो जाएगा.

आगे सीखने को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, “ज़िंदगी का मतलब ही यह कि आप सीखते रहें. सीखना कभी खत्म नहीं होता है. मैं जब तक क्रिकेट खेलूं, तब तक मैं इस बात को ध्यान में रखूं कि मैं सीखता रहूं.”

उन्होंने अपने चयन को लेकर बताया कि उन्हें अपने सिलेक्शन को लेकर जब तक नहीं पता था, जब तक उन्हें भारतीय टीम के ऑफिशियल वाट्सएप ग्रुप में नहीं शामिल किया गया.

वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय स्क्वाड

शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.

ये भी पढ़ें:

IND vs SA: रजत पाटीदार से लेकर मुकेश कुमार तक, इन 4 खिलाड़ियों को पहली बार मिलेगा भारतीय टीम में खेलने का मौका

Video: 'मैं सूर्या को 23 अक्टूबर तक रेस्ट देने के बारे में सोच रहा हूं', सूर्यकुमार की फॉर्म पर कप्तान रोहित का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
SRH के खिलाफ चेन्नई ने पहले ओवर में रच दिया इतिहास, इतने रन बनाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
SRH के खिलाफ चेन्नई ने पहले ओवर में रच दिया इतिहास, इतने रन बनाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत; रेड बॉल क्रिकेट में करीब 40 हजार रन
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
चेन्नई ने जीता टॉस, हैदराबाद की बॉलिंग, एमएस धोनी नहीं खेल रहे; जानें प्लेइंग इलेवन कितनी बदली
चेन्नई ने जीता टॉस, हैदराबाद की बॉलिंग, एमएस धोनी नहीं खेल रहे; जानें प्लेइंग इलेवन कितनी बदली

वीडियोज

CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश; अलर्ट पर ओडिशा के तटीय इलाके
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश की शुरुआत; अलर्ट पर ओडिशा
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच | Exclusive
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
UP Veterinary Students Stipend: योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget