एक्सप्लोरर

Income Tax Return: करना है आईटीआर फाइल तो इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार, नहीं होगी कोई दिक्कत

ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते वक्त कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ती है. हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं.

ITR Filing: वित्त वर्ष 2022-23 और असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बिना पेनल्टी के आप 31 जुलाई, 2024 तक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. अगर आप खुद रिटर्न फाइल करना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं. यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है. अगर आप पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है. रिटर्न फाइल करने से पहले हर टैक्सपेयर को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपने पास रखना चाहिए. इससे रिटर्न दाखिल करने में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

1. फॉर्म-16 है आवश्यक

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए फॉर्म-16 बेहद जरूरी है. हर नौकरी करने वाले व्यक्ति को उसकी कंपनी यानी नियोक्ता फॉर्म-16 जारी करती है. फॉर्म-16 एंप्लायर यानी नियोक्ता द्वारा जारी किया जाता है. इसके जरिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना आसान हो जाता है. फॉर्म-16 में करदाताओं की ग्रॉस इनकम के साथ-साथ, नेट इनकम और इनकम में से काटे गए टीडीएस के बारे में जानकारी दर्ज होती है.

2. होम लोन स्टेटमेंट

अगर आपने किसी बैंक या NBFC से होम लोन ले रखा है तो आप पिछले वित्त वर्ष के लिए लोन स्टेटमेंट को बैंक से लेने बिल्कुल न भूलें. इससे यह पता चलेगा की आपने लोन पर कितना ब्याज चुकाया है. आप इनकम टैक्स की धारा 24 के तहत होम लोन पर चुकाए गए ब्याज पर टैक्स छूट भी क्लेम कर सकते हैं.

3. निवेश के प्रूफ

अगर आपने टैक्स सेविंग के लिए इनकम टैक्स की धारा 80 सी, 80 सीसीसी और 80 सीसीडी के तहत निवेश किया है तो आप निवेश के प्रूफ के साथ टैक्स छूट के लिए क्लेम कर सकते हैं. छूट को क्लेम के लिए यह एक सबूत की तरह काम करता है.

4. कैपिटल गेन के दस्तावेज भी हैं जरूरी

अगर आपने म्युचुअल फंड, शेयर बाजार या प्रॉपर्टी के जरिए निवेश करके कमाई की है तो इसे कैपिटल गेन कहते हैं. आईटीआर फाइल करते वक्त कैपिटल गेन के जरिए हुई कमाई की जानकारी देना भी आवश्यक है.

5. आधार कार्ड और पैन कार्ड है आवश्यक

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते वक्त आधार और पैन के डिटेल्स को देना भी आवश्यक है. ऐसे में आप रिटर्न फाइल करने से पहले इन दोनों डॉक्यूमेंट्स को अपने पास जरूर रखें. इसके साथ ही अगर आपके पास एक से अधिक बैंक खाते हैं तो उनकी जानकारी देना भी जरूरी है.

6. सैलरी स्लिप भी है जरूरी

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते वक्त टैक्सपेयर के पास अपनी सैलरी स्लिप भी होनी चाहिए. सैलरी स्लिप में व्यक्ति की सालाना इनकम. DA, हाउस रेट आदि की जानकारी दर्ज होती है.

ये भी पढ़ें

Vande Bharat Sleeper Train: जल्द दौड़ने लगेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अब बस इतने दिनों का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में तेजी, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी भी 93 अंक ऊपर
हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में तेजी, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी भी 93 अंक ऊपर
Stocks to Watch Today: रेल विकास से भारत फोर्ज तक... आज फोकस में रहने वाली स्टॉक्स की ये रही लिस्ट
रेल विकास से भारत फोर्ज तक... आज फोकस में रहने वाली स्टॉक्स की ये रही लिस्ट
Petrol-Diesel Rate: आखिर कब कम होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? पेट्रोलियम मंत्री के खुलासे के बीच जानें आज का रेट
आखिर कब कम होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? पेट्रोलियम मंत्री के खुलासे के बीच जानें आज का रेट
पजेशन तक EMI नहीं, घर खरीदारों के लिए बड़ी राहत या सिर्फ एक जाल? पछतावे से पहले समझें गणित
पजेशन तक EMI नहीं, घर खरीदारों के लिए बड़ी राहत या सिर्फ एक जाल? पछतावे से पहले समझें गणित

वीडियोज

Sairaab: Nayanika को हुआ कैंसर, बीमारी की खबर सुन गहरी चिंता में डूबा Ishan
Sansani | Crime News:कौन है रजनी की जिंदगी के खूंखार विलेन? | Parking Controversy
Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran Peace Talk: पहले दौर की मीटिंग के बीच ट्रंप ने ऐसा क्या कहा? भड़क गया ईरान, कमरे से बाहर चला गया डेलिगेशन, फिर क्या हुआ?
पहले दौर की मीटिंग के बीच ट्रंप ने ऐसा क्या कहा? भड़क गया ईरान, कमरे से बाहर चला गया डेलिगेशन, फिर क्या हुआ?
जेल में बंद इंजीनियर रशीद छोड़ना चाहते हैं बारामूला सांसद का पद! पहले पार्टी लेगी जनता की राय
जेल में बंद इंजीनियर रशीद छोड़ना चाहते हैं बारामूला सांसद का पद! पहले पार्टी लेगी जनता की राय
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
Maa Inti Bangaram BO Day 3: संडे को 'मा इंति बंगारम' पर हुई नोटों की बारिश, डबल डिजिट में की कमाई, तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़
संडे को 'मा इंति बंगारम' पर हुई नोटों की बारिश, डबल डिजिट में की कमाई, जानें- कलेक्शन
इस इंडियन क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, कुछ दिनों बाद ही बदला फैसला, मगर अब इस देश के लिए खेलेगा क्रिकेट!
इस इंडियन क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, कुछ दिनों बाद ही बदला फैसला, मगर अब इस देश के लिए खेलेगा क्रिकेट!
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
UAE छोड़ भारत आई महिला को दुबई से हुआ प्यार, कर दी स्वदेश और विदेश की तुलना- वीडियो वायरल
UAE छोड़ भारत आई महिला को दुबई से हुआ प्यार, कर दी स्वदेश और विदेश की तुलना- वीडियो वायरल
'सड़कों पर चल रही गाड़ियों में नहीं डाला जा सकता E30 फ्यूल' BMW के CEO ने कही ये बात
'सड़कों पर चल रही गाड़ियों में नहीं डाला जा सकता E30 फ्यूल' BMW के CEO ने कही ये बात
Embed widget