एक्सप्लोरर

Ind vs SA 2nd Test: Johannesburg में भी रहाणे-पुजारा फ्लॉप, क्या आखिरी बार टेस्ट में साथ खेल रहे हैं दोनों?

Ind vs SA: नए साल की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन टीम इंडिया के सबसे अनुभवी बल्लेबाज पुजारा और रहाणे की किस्मत बदलने का नाम नहीं ले रही है. इन दोनों ही दिग्गजों का बल्ले से खराब फॉर्म जारी है.

Cheteswar Pujara-Ajinkya Rahane: नए साल की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन टीम इंडिया के सबसे अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की किस्मत बदलने का नाम नहीं ले रही है. इन दोनों ही दिग्गजों का बल्ले से खराब फॉर्म जारी है. जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की पहली पारी में पुजारा और रहाणे सस्ते में आउट हो गए. पुजारा जहां 33 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए तो रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. 

पुजारा इससे पहले सेंचुरियन टेस्ट में भी नाकाम रहे थे. हालांकि रहाणे ने 48 रनों की पारी खेली थी और वह फॉर्म में वापसी के संकेत भी दिए थे. इन दोनों बल्लेबाजों का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है. विदेशी सरजमीं हो या घरेलू पुजारा और रहाणे ने कई बार टीम इंडिया को संकट से निकाला है. जोहान्सबर्ग टेस्ट की पहली पारी में खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर तो यूजर्स ये सवाल पूछने लगे हैं कि क्या रहाणे और पुजारा आखिरी बार एकसाथ टेस्ट मैच खेल रहे हैं.

गावस्कर क्या बोले

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि पुजारा और रहाणे के पास अपना करियर बचाने के लिए एक पारी और है. सुनील गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा कि दोनों के आउट होने के तरीके के बाद कोई भी कह सकता है कि टेस्ट करियर बचाने के लिए दोनों के पास सिर्फ एक पारी है. गावस्कर ने कहा कि टीम में पुजारा और रहाणे की जगह पर सवाल उठते रहे हैं और अब जब दोनों सस्ते में आउट हो गए हैं तो दोनों के पास करियर बचाने के लिए सिर्फ एक पारी है. 

पहली बार गोल्डन डक का शिकार हुए रहाणे 

अजिंक्य रहाणे पहली गेंद पर जीरो पर आउट हो गए. यह पहली बार है जब रहाणे टेस्ट मैच में पहली ही गेंद पर शून्य के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं. रहाणे पिछली 19 टेस्ट पारियों में सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा पाए हैं. उन्होंने 2020 के बाद एक भी शतक नहीं लगाया है. रहाणे के इस प्रदर्शन को देखते हुए उनकी जगह टीम इंडिया में किसी और को दी जा सकती है. 

ये भी पढ़ें- Ind vs SA, 2nd Test: कप्तानी मिलते ही KL Rahul के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, 32 साल बाद हुआ ऐसा

Ind vs SA 2nd Test: कौन है टीम इंडिया का उपकप्तान? डेब्यू में शतक जड़ने वाले अय्यर को क्यों नहीं मिली जगह, जानें जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget