एक्सप्लोरर

IND vs SA 1st Test: बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में बेहद खतरनाक बन जाते हैं जसप्रीत बुमराह, रिकॉर्ड देख परेशान हुए साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज से बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच शुरू होने वाला है. ऐसे मैच में जसप्रीत बुमराह हर बार काफी घातक हो जाते हैं. आइए हम आपको उनके खतरनाक रिकॉर्ड दिखाते हैं.

Jasprit Bumrah: हर साल क्रिसमस के अगले दिन यानी 26 दिसंबर को खेले जाने वाले टेस्ट मैच को बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच कहा जाता है. इस साल 26 दिसंबर से मेज़बान साउथ अफ्रीका और भारत के बीच टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. लिहाजा, यह भी एक बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच होगा, और इसी बात का डर साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को सता रहा है.

बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में बुमराह के आंकड़े

दरअसल, बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में भारत के लीडिंग तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद और भी ज्यादा घातक हो जाती है. इस बात का प्रमाण खुद उनके रिकॉर्ड्स ही देते हैं. जसप्रीत बुमराह ने कुल 3 बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच खेले हैं, और उन तीनों में मिलाकर कुल 20 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान बुमराह ने एक मैच की एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है. जसप्रीत बुमराह को उनके तीन बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैचों में से एक मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था. वह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था.

अब इस साल बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होने वाला है, और यह मैच साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका की पिचों पर बाउंस, पेस और स्विंग तीनों चीज देखने को मिलती है, ऐसे में जसप्रीत बुमराह का पसंदीदा दिन, और भी ज्यादा पसंदीदा बन सकता है. 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुमराह का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान बुमराह ने 24.68 की औसत, और 2.92 की इकोनॉमी रेट से कुल 26 विकेट लिए हैं. इस रिकॉर्ड में एक खास बात यह है कि बुमराह ने अपने करियर में अभी तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये सभी 6 टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका में ही खेले हैं. लिहाजा, सेंचुरियन में होने वाले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को अपनी घरेलू परिस्थितियों में भी बुमराह से डर लग रहा होगा.

हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुमराह के ओवरऑल रिकॉर्ड यानी सभी फॉर्मेट को मिलाकर बात करें तो अभी तक भारत के इस लीडिंग पेस गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 20 मैच खेले हैं. इन 20 मैचों में बुमराह ने 24.68 की औसत, और 3.39 की इकोनॉमी रेट से कुल 44 विकेट हासिल किए हैं.

IND vs SA 1st Test: कई हफ्तों बाद एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट, जानें फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग देखने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget