एक्सप्लोरर

IND vs SA: पहले टी20 में चहल और बुमराह को नहीं मिली जगह, दीपक चाहर और आर अश्विन को मिला मौका; देखें प्लेइंग इलेवन

SA vs IND: भारतीय टीम ने पहले टी20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल तिरुवनंतपुरम टी20 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं.

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम खेला जा रहा है. इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम ने इस मैच में कई बड़े बदलाव किए है. पहले टी20 में भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, दीपक चाहर और आर अश्विन को मौका दिया गया है. वहीं इस मैच में जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और आर अश्विन.

साउथ अफ्रीका
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी

बुमराह हुए बाहर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बाहर कर दिया गया है. दरअसल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बैक पेन के कारण इस मैच से बाहर किया गया. जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को भारत के अभ्यास सत्र के दौरान पीठ दर्द की शिकायत की थी. जिसके बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें पहले टी20 मैच में आराम कराने का निर्णय लिया है.

पिच रिपोर्ट 
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद बताई जा रही है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है. वहीं ओस की भूमिका यहां भी काफी अहम रहने वाली है. ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. 

लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी पर देखने के लिए उपलब्ध होंगे. इसके साथ ही डिजनी+हॉटस्टार एप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में डेथ बॉलिंग की समस्या से दूर करने उतरेगी भारतीय टीम

AUS vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ एलान, वॉर्नर, स्टार्क समेत चार स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget