एक्सप्लोरर
1st T20 IND vs SA: शाम के मुकाबले से पहले धर्मशाला में तेज़ बारिश
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 से पहले आज दोपहर को धर्मशाला में बारिश हुई.

अब से चंद घंटों बाद शुरु होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले से ठीक पहले धर्मशाला से क्रिकेट के फैंस के लिए बुरी खबर आई है. जानकारी के मुताबिक दर्मशाला में आज दोपहर तेज़ बारिश हुई, जिससे क्रिकेट प्रशंसक निराश हैं. मौसम विभाग ने दो दिन पहले आज यानि मैच के दिन धर्मशाला में बारिश का प्रेडिक्शन किया था. हालांकि सुबह-सुबह एक्यूवेदर वेबसाइट के मुताबिक बारिश की संभावना ना के बराबर थी. लेकिन फिर भी आज दोपहर को धर्मशाला में बारिश हुई. मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार दिन में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. मैच हालांकि शाम सात बजे शुरू होगा लेकिन बारिश आने की स्थिति में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में पानी निकासी की बेहतरीन व्यवस्था है और अगर बारिश शाम पांच बजे रूक जाती है तो पूरे 40 ओवर मैच के लिये मैदान तैयार हो जायेगा. बारिश की स्थिति में पांच पांच ओवर का मैच भी अधिकारिक होगा. भारतीय टीम वेस्टइंडीज़ के सफल दौरे के बाद आज से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ खेलने उतर रही है. जिसकी शुरुआत आज से तीन मैचों की टी20 सीरीज़ से होनी है. भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले अधिक संतुलित और मजबूत नज़र आ रही है.
और पढ़ें


















