एक्सप्लोरर

IND vs SA 1st T20: पहले टी20 के लिए दिल्ली मेट्रो ने बदली टाइमिंग, जानिए नया शेड्यूल

Arun Jaitley Stadium: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच के लिए दिल्ली मेट्रो ने फैंस को खास सुविधा दी है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो के समय में बदलाव किया है.

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और करीब रात 11 बजे खत्म होगा. इस मैच के लिए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने फैंस को खास सुविधा दी है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने मेट्रो के समय में बदलाव किया है.

इन मेट्रो के करीब है स्टेडियम
डीएमआरसी (DMRC) के अनुसार, पहले टी20 के बाद एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर बची हुई सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो के परिचालन समय को आगे बढ़ाया गया है. अरुण जेटली स्टेडियम वॉयलेट लाइन के दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो स्टेशनों के करीब है. ग्रे लाइन पर द्वारका से आखिरी मेट्रो रात एक बजे ढांसा बस स्टैंड के लिए रवाना होगी.

इन स्टेशनों के समय में बदलाव
रेड लाइन पर नया बस अड्डा से रात 11.50 बजे, रिठाला से रात 12 बजे आखिरी मेट्रो रवाना होगी. येलो लाइन पर समयपुर बादली से 11.50, जबकि हुडा सिटी सेंटर से रात 11.20 पर आखिरी मेट्रो चलेगी. ब्लू लाइन पर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से रात 11.25, वैशाली से 11.30, द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा के लिए रात 11.10, वैशाली के लिए 11.20 बजे आखिरी मेट्रो जाएगी. ग्रीन लाइन पर कीर्ति नगर से आखिरी मेट्रो रात 12.30 बजे और इंद्रलोक से 12.20 पर रवाना होगी.

कश्मीरी गेट से रात 12 बजे आखिरी मेट्रो 
ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर रात 11.35 और इंद्रलोक के लिए रात 11.30 बजे आखिरी मेट्रो रवाना होगी. कश्मीरी गेट से रात 12 बजे आखिरी मेट्रो रवाना होगी, वहीं राजा नाहर सिंह से रात 10.55 पर रवाना होगी. पिंक लाइन पर मजलिस पार्क और शिव विहार से रात 11.40 बजे आखिरी मेट्रो जाएगी. मजेंटा लाइन पर रात 12.40 बजे रवाना होगी, जबकि बॉटेनिकल गार्डन से आखिरी मेट्रो 12.30 बजे रवाना होगी. ग्रे लाइन पर द्वारका से रात एक बजे आखिरी मेट्रो चलेगी और ढांसा बस स्टैंड से 12.45 पर चलेगी.

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 9 जून, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • दूसरा टी20: 12 जून, बाराबती स्टेडियम, कटक
  • तीसरा टी20: 14 जून, वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
  • चौथा टी20: 17 जून, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट
  • पांचवां टी20: 19 जून, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान एवं विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.

टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रॉस्सी वैन डेर डूसन और मार्को जेनसन.

ये भी पढ़ें...

IND Vs SA: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, कप्तान केएल राहुल सीरीज के बाहर हुए, पंत को मिली कमान

Viruska: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, फैंस ने पूछा वामिका कहां है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget