एक्सप्लोरर

Cape Town Test: शॉट मारते वक्त हवा में उछल गया Rishabh Pant का बल्ला, फिर हुआ कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफें

IND vs SA 3rd Test: केपटाउन टेस्ट में अपने हाथों से बल्ला फिसलने के बाद ऋषभ पंत ने जिस सम्मान के साथ बल्ले को उठाया, उसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है.

IND vs SA Cape Town Test: केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन एक मजेदार वाकया हुआ. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने छक्का जमाने के चक्कर में अपने बल्ले को ही हवा में उड़ा दिया. गेंद अलग दिशा में उड़ी और बल्ले ने अलग दिशा ले ली. कमेंटेटर से लेकर मैदान में मौजूद खिलाड़ी यह देखकर हंसते रहे. इसके बाद पंत जब दूर पड़े अपने बल्ले को लेने गए तो जिस अंदाज में उन्होंने अपने बैट को सम्मान दिया, उसे देखकर सोशल मीडिया पर उन्हें बड़ी तारीफ मिल रही है.

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अक्सर एक हाथ से बड़ा शॉट या सिक्स लगाते हुए देखा जाता रहा है. भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भी ऋषभ पंत ने इसी अंदाज में शॉट लगाने की कोशिश की. 60वें ओवर में डुआन ओलिवियर की एक गेंद पर पंत ने क्रीज से आगे निकलकर शॉट जमाना चाहा लेकिन पंत के हाथों से बल्ला फिसल गया और हवा में उड़ता हुआ बहुत दूर जा गिरा. गेंद स्क्वेयर लेग की ओर गई और बल्ला डीप पॉइंट की तरफ जा गिरा. इसके बाद पंत हंसते हुए बल्ला उठाने चल दिए. उन्होंने बल्ले को पूरा सम्मान दिया और फिर क्रीज की ओर चल दिए. बल्ले को उन्होंने ठीक वैसा ही सम्मान दिया जैसा भारत में किसी चीज को ठोकर लगने के बाद दिया जाता है. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उन्हें भारतीय संस्कारों के लिए बड़ी तारीफें भी मिल रही हैं.


पंत ने मुश्किल परिस्थिति में खेली जोरदार पारी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले 2 टेस्ट से खामोश रहा पंत का बल्ला तीसरे टेस्ट में जमकर चला. मुश्किल परिस्थिति में पंत ने ताबड़तोड़ शतक जड़ कर टीम इंडिया को अब तक मैच में बनाए रखा है. पंत ने केपटाउन टेस्ट में टीम इंडिया की दूसरी पारी में 139 गेंद पर 100 रन बनाए. उन्होंने एक छोर संभाले रखा. उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम प्रोटियाज को 200 से ज्यादा का टारगेट देने में कामयाब रही. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 213 रन बनाने हैं.

यह भी पढ़ें..

Captaincy Record: टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे सफल कप्तान हैं विराट कोहली, ये हैं टॉप-10

IND vs SA 3rd Test: टीम इंडिया के खिलाफ 250+ का टारगेट चेज करना है नामुमकिन, चौंकाने वाला है पिछले 21 सालों का यह रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget