एक्सप्लोरर

IND vs SA 3rd test Day 3: लंच तक लड़खड़ाई दक्षिण अफ्रीका की आधी से ज्यादा टीम

अभी तक दक्षिण अफ्रीका के लिए जुबेर हमजा ही भारतीय गेंदबाजों का कुछ हद तक सामने करने में सफल रहे. उन्होंने 79 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली.

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के सामने परेशानी में पड़ गए हैं. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को पहले सत्र का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने अपने छह विकेट 129 रनों पर खो दिए हैं. लंच की घोषणा तक जॉर्ज लिंडा 10 और डीन पीट चार रन बनाकर खेल रहे हैं. अभी तक दक्षिण अफ्रीका के लिए जुबेर हमजा ही भारतीय गेंदबाजों का कुछ हद तक सामने करने में सफल रहे. उन्होंने 79 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली. उन्हें रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया. हमजा दूसरे दिन नाबाद लौटे थे. उनके साथ कप्तान फाफ डु प्लेसिस (1) रन बनाकर नाबाद थे. तीसरे दिन इन दोनों ने दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट के नुकसान पर नौ रनों के स्कोर से आगे बढ़ाया. डु प्लेसिस को हालांकि दिन के पांचवीं गेंद पर उमेश यादव ने बोल्ड कर दिया. हमजा ने अपना खाता खोला और फिर भारतीय गेंदबाजों से अकेले लोहा लेने लगे. हमजा को टीम के उप-कप्तान टेम्बा बावुमा का कुछ साथ मिला और दोनों ने कुछ हद तक टीम को संभाला. इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई. जडेजा ने 107 के कुल स्कोर पर हमजा को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा. अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे शहबाज नदीम ने अपनी फिरकी से इस साझेदारी के दूसरे सिपाही बावुमा को पवेलियन भेजा. हमजा के आउट होने के बाद अगले ओवर में नदीम की गेंद पर बावुमा चूक गए और रिद्धिमान साहा ने उन्हें स्टम्पिंग करने में कोई गलती न करते हुए दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया. इसी के साथ नदीम ने टेस्ट में अपना विकेट का खाता खोला. इस मैच में टीम में आए हेनरिक क्लासेन सिर्फ छह रन बना सके. जडेजा ने उन्हें 119 के कुल स्कोर पर बोल्ड किया. भारत के लिए अभी तक उमेश यादव और जडेजा दो-दो विकेट ले चुके हैं. मोहम्मद शमी और नदीम के हिस्से एक-एक सफलता आई है. रविचंद्रन अश्विन अभी तक खाली हाथ हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget