एक्सप्लोरर

IND vs SA 2nd Test: प्रेस कॉन्फ्रेंस से फिर गायब रहे कप्तान कोहली, द्रविड़ बोले- विराट से इस दिन पूछ लेना सारे सवाल

IND vs SA 2nd Test: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए.

IND vs SA 2nd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस से एक बार फिर कप्तान विराट कोहली गायब रहे. उनकी जगह टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. द्रविड़ से जब कोहली के प्रेस कॉन्फ्रेंस में न आने पर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने जवाब में वह दिन बताया जब कोहली पत्रकारों से रूबरू होंगे.

राहुल द्रविड़ ने कहा, 'सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच विराट के करियर का 100वां टेस्ट होगा. उस मैच से पहले वे आपसे बात करने जरूर आएंगे. तब आप उनसे जितने चाहें उतने सवाल पूछ लेना.'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ ने विराट की तारीफ भी की. उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेट में विवाद की खबरों को लेकर बाहर बहुत शोर मचा हुआ है. इसके बावजूद विराट जिस तरह खिलाड़ियों के साथ जुड़े रहे, वह काबिल-ए-तारीफ है. पिछले 20 दिनों से तमाम विवाद की खबरों के बीच विराट बतौर लीडर शानदार साबित हुए हैं. हमें टीम का मनोबल ऊंचा रखने में कोई परेशानी नहीं हुई. कप्तान ने खुद इसकी जिम्मेदारी ली.'

इस दौरान द्रविड़ ने विराट कोहली के लय में न आ पाने को लेकर भी सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा, 'विराट एक अच्छे कप्तान होने के साथ-साथ टीम के सबसे खास बल्लेबाज भी हैं. जल्द ही वे बड़ी पारी खेलेंगे.'

कप्तानी को लेकर विराट और बीसीसीआई के बीच सामने आए थे मतभेद
पिछले महीने विराट कई कॉन्ट्रोवर्सी में शामिल रहे. पहले रोहित शर्मा से उनकी अनबन की खबरें आईं और फिर बीसीसीआई से उनका खुलकर विवाद सामने आया. दरअसल विराट ने टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया था. टूर्नामेंट के बाद BCCI ने विराट को वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया गया और रोहित शर्मा को सीमित ओवरों की कमान दे दी.

बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि बीसीसीआई टी-20 और वनडे मैचों में एक ही कप्तान चाहता है और अब जब विराट टी-20 की कप्तानी छोड़ चुके हैं तो वनडे की कप्तानी भी इसीलिए उनसे ली गई है. सौरव ने यह भी कहा था कि विराट को टी-20 की कप्तानी छोड़ने से मना किया गया था लेकिन वे नहीं माने. बाद में विराट ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा था कि उन्हें कप्तानी छोड़ने से किसी ने नहीं रोका था. बल्कि वनडे की कप्तानी से हटाए जाने की सूचना भी उन्हें कुछ देर पहले ही दी गई. कोहली की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कप्तान और बोर्ड के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए थे.

यह भी पढ़ें..

WV Raman on Indian Pacers: डब्ल्यू वी रमण ने बताया शमी और बुमराह में अंतर, इस गेंदबाज को बताया ज्यादा बेहतर

New Year Celebration: श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज जमकर थिरके, ऐसे मनाया नए साल का जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W, W, W, W... लगातार 4 विकेट, 'डबल हैट्रिक' से भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास
W, W, W, W... लगातार 4 विकेट, 'डबल हैट्रिक' से भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
वैभव सूर्यवंशी बने टी20 के कप्तान, 15 साल की उम्र में मिली कमान; BCA का बड़ा फैसला 
वैभव सूर्यवंशी बने टी20 के कप्तान, 15 साल की उम्र में मिली कमान
सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? फ्री में यहां देखें लाइव
सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? फ्री में यहां देखें लाइव

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म की OTT रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं 'हनुमान अंश'
धनतेरस पर 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, जानें कब-कहां देख सकते हैं फिल्म
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
Embed widget