एक्सप्लोरर

IND vs SA: उमरान मलिक को पिछले 10 साल का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज मानते हैं वेंगसरकर, बोले- 'खेलने का मौका न देना बड़ी गलती'

IND vs SA T20 Series: उमरान मलिक को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मौका नहीं दिया गया था.

Dilip Vengsarkar on Umran Malik: पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी उमरान मलिक (Umran Malik) को पिछले 10 सालों का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज मानते हैं. उनका मानना है कि यह खिलाड़ी लंबे समय तक भारतीय टीम (Team India) के लिए काम आने वाला है. वेंगसरकर यह भी कहते हैं कि उमरान मलिक को खेलने का मौका न देना एक बड़ी चूक हो सकती है.

उमरान मलिक ने IPL 2022 में लाजवाब गेंदबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. उन्होंने इस सीजन में 20.18 की शानदार गेंदबाजी औसत से 22 विकेट लिए थे. सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह चौथे स्थान पर रहे थे. उन्होंने अपनी गति से सबको हैरान कर दिया था. सनराइजर्स हैदराबाद के हर मैच में वह 'फॉस्टेस्ट डिलिवरी ऑफ दी मैच' फेंकने वाले गेंदबाज रहे थे. वह लगातार 150 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं. IPL 2022 में वह 157 किमी/घंटे की स्पीड से भी गेंद फेंक चुके हैं.

'गति और सटीकता के साथ आक्रमकता भी'
वेंगसरकर उमरान मलिक की तारीफ करते हुए कहते हैं, 'मैंने पिछले 10 सालों में उससे (उमरान मलिक) अच्छा तेज गेंदबाज नहीं देखा. मुझे लगता है कि अगर उसे भारतीय टीम में शामिल किया जाता है तो वह अच्छा प्रदर्शन करेगा. वह बहुत फिट है. गति और सटीकता के साथ-साथ उसके पास तेज गेंदबाजों जैसी आक्रामकता भी है. मुझे उम्मीद है कि वह भारत के लिए लंबे समय तक खेल सकता है.'

'परखने का सही समय'
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में उमरान मलिक को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर वेंगसरकर कहते हैं, 'उसको खेलने का मौका न देकर भारत एक बड़ी चूक कर रहा है. IPL में उसने जिस तरह की स्पीड और सटीकता दिखाई थी, वह तारीफ के काबिल है. अब जब मुकाबले अपने घरेलू मैदानों पर हो रहे हैं तो ऐसे खिलाड़ियों को परखने का यह सही समय होता है.'

यह भी पढ़ें..

FIFA World Cup 2022: बायरन कैस्टिलो पर FIFA का फैसला आते ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गया चिली, जानें क्या है पूरा मामला

Watch: डेरिल मिचेल के सिक्स से टूटा दर्शक का बियर ग्लास, राहुल द्रविड़ भी कर चुके हैं ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget