एक्सप्लोरर

IND vs SA: 'रोहित को खेलने का तरीका बदलना होगा', टेस्ट सीरीज के लिए गावस्कर ने टीम इंडिया के कप्तान को दी अहम सलाह

IND vs SA 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को सुनील गावस्कर ने एक खास सलाह दी है.

IND vs SA Test Series: साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई टीम इंडिया कल यानी 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत करने वाली है. इस सीरीज का पहला मैच कल यानी 26 दिसंबर से शुरू होगा, इसलिए इसे बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच भी कहा जाता है. इस टेस्ट सीरीज में दो मैच में खेले जाएंगे.

टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा से देश को बड़ी उम्मीद

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आजतक कभी भी साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. इससे पहले टीम इंडिया विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, समेत कई कप्तानों के नेतृत्व में टेस्ट सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका गई है, लेकिन एक बार भी जीत का स्वाद नहीं चख पाई है. रोहित शर्मा पहली बार अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को लेकर मैदान पर उतरेंगे. ऐसे में रोहित से पूरे देश को उम्मीदें हैं.

अगर रोहित को सीरीज जीत का यह सूखा खत्म करना है, तो अपने बल्ले से कमाल दिखाना होगा, क्योंकि रोहित शर्मा ओपनिंग बल्लेबाजी करते हैं, और टेस्ट मैच में ओपनिंग बल्लेबाजों पर काफी जिम्मेदारियां होती है. ऐसे में रोहित शर्मा को दोनों मैचों में अपने बल्ले से अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को एक खास सलाह दी है. 

गावस्कर ने रोहित को दी खास सलाह

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट से बात करते हुए कहा कि, "सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण चुनौती अपनी मानसिक स्थिति को टेस्ट मैच की स्थिति में लाना होगा. वह वनडे फॉर्मेट में बल्लेबाजी कर रहे थे, जहां उन्होंने बतौर बल्लेबाज आक्रमक भूमिका निभाने की जिम्मेदारी उठाई थी, और पहले 10 ओवर में फील्ड रिस्ट्रिक्सन का फायदा उठाकर अधिक से अधिक रन बनाने की कोशिश की थी."

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि,  "उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए अपना दृष्टिकोण पूरी तरह से बदलना होगा क्योंकि उन्हें पूरे दिन बल्लेबाजी के बारे में सोचना होगा. यदि वह पूरे दिन बल्लेबाजी करते हैं, तो, उनके पास जितने शॉट्स की रेंज मौजूद है, उससे वह दिन के खत्म होने तक निश्चित तौर पर अकेले 180 या 190 बनाकर नॉट-आउट रह सकते हैं, और फिर टीम इंडिया का स्कोर भी 300 से ज्यादा हो जाएगा."

आपको बता दें कि हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. रोहित ने वर्ल्ड कप के 11 मैचों में 54.27 की औसत से 597 रन बनाए थे, और वर्ल्ड कप के किसी सिंगल एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए थे. हालांकि, वर्ल्ड कप में रोहित हर मैच में टीम इंडिया को तेज ओपनिंग शुरुआत देते थे, लेकिन टेस्ट मैच में उन्हें अपने खेलने का तरीका बदलना होगा, क्योंकि अगर तेज खेलने के चक्कर में वह जल्दी आउट हो गए तो टीम इंडिया को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: IND vs SA: कल से भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज होगी शुरू, कपिल-सचिन या गांगुली-धोनी जो नहीं कर सके, क्या रोहित कर पाएंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget