एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान के बीच होगा WTC फाइनल? क्या सच में संभव है टेस्ट में महामुकाबला? जानें ताजा समीकरण

IND vs PAK: फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद इस बार उन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबले देखने को मिल जाए.

IND vs PAK WTC 2023-25 Final: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला फैंस के अंदर एक अलग ही उत्साह पैदा करता है. मौजूदा वक्त में दोनों टीमें सिर्फ एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेल पाती हैं. दोनों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली गई थी. ऐसे में फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट देखने को नहीं मिलता है. तो आइए जानते हैं कि क्या दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर टेस्ट में एक दूसरे के खिलाफ खेल पाएंगी या नहीं.

भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा WTC फाइनल?

टीम इंडिया ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ने लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के फाइनल में जगह बनाने की दावेदारी और मजबूत कर ली. भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के प्वाइंट्स टेबल में अव्वल नंबर पर मौजूद है. ऐसे टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के फाइनल में पहुंचना लगभग तय दिख रहा है. 

वहीं फाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी सबसे बड़ी दावेदार दिख रही है. ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है. वहीं श्रीलंका टेबल में तीसरे नंबर पर है, लेकिन फिलहाल श्रीलंका का फाइनल में जगह बना पाना आसान नहीं दिख रहा है. 

अब करते हैं पाकिस्तान की बात. पाकिस्तान डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर मौजूद है. टीम ने हाल ही में घरेलू सरजमीं पर बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से शिकस्त झेली थी. ऐसे में पाकिस्तान का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन दिख रहा है. 

कल यानी 07 अक्टूबर, सोमवार से पाकिस्तान टीम घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. अगर पाकिस्तान इस सीरीज में 3-0 से भी इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करते देता है, तब भी पाकिस्तान का फाइनल में पहुंचना असंभव सा दिख रहा है. अगर साफ-साफ कहें तो भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला होना लगभग नामुमकिन है. एक बार फिर फैंस का दिल टूटेगा और उन्हें भारत-पाकिस्तान टेस्ट मैच देखने को नहीं मिलेगा. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2025: लखनऊ के नहीं बल्कि RCB के कप्तान बनेंगे रोहित शर्मा? एबी डिविलियर्स ने बता डाली अंदर की बात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget