एक्सप्लोरर

IND vs PAK Playing 11: टीम इंडिया ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला; शुभमन गिल की हुई वापसी

IND vs PAK, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में आज (14 अक्टूबर) भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है.

IND vs PAK Toss: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच वर्ल्ड कप 2023 (WC 2023) की घमासान शुरू हो चुकी है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में महज एक बदलाव हुआ है. ईशान किशन की जगह शुभमन गिल की वापसी हुई है. उधर, पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे. यह अच्छी पिच लग रही है. यहां औस एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है. हमारी प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव नहीं है. ईशान की जगह शुभमन गिल वापस आए हैं. ईशान के लिए बुरा लग रहा है. लेेकिन गिल पिछले एक साल में लाजवाब रहे हैं. खासकर इस ग्राउंड पर हमें उनकी जरुरत है. आज स्टेडियम का माहौल जबरदस्त है. निश्चित तौर पर हममें से कई आज कुछ अभूतपूर्व महूसस करने जा रहे हैं. '

बाबर आजम ने कहा, 'हम भी इस मैदान पर पहले गेंदबाजी ही करना पसंद करते. हमने अपने पिछले दो मुकाबले जीते हैं. हम अच्छी लय में हैं. हमारा आत्मिविश्वास ऊंचा है. स्टेडियम पूरा भरा हुआ है. हम इस मुकाबले को एंजॉय करेंगे. हम अब मैदान में अच्छी फील्डिंग करना चाहते हैं. हमने यहां कुछ अच्छे प्रैक्टिस सेशन किए हैं. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.'

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल-हक़, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सौद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ.

यह भी पढ़ें...

IND vs PAK Pre Match Ceremony: भारत-पाक मैच से पहले म्यूजिकल इवेंट, शंकर महादेवन ने गाया- 'सुनो गौर से दुनिया वालो..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget