एक्सप्लोरर

IND Vs PAK: केएल राहुल के नहीं खेलने से बढ़ी टीम इंडिया की समस्या, ईशान किशन की पोजिशन पर सवाल कायम

India Vs Pakistan: पाकिस्तान और भारत के बीच एशिया कप में टक्कर होने जा रही है. भारत के सामने इस मैच से पहले एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.

Asia Cup 2023: एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत की टक्कर पाकिस्तान के साथ होने जा रही है. भारत को हालांकि अहम मुकाबले से पहले एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, भारत के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल होने की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. राहुल के नहीं खेलने की स्थिति में ईशान किशन को मौका दिया जाएगा. लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि ईशान किशन किस पोजिशन पर बल्लेबाजी करेंगे और इस मुकाबले में भारत का टॉप ऑर्डर कैसा होगा.

ईशान किशन टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं. भारत के पास टॉप ऑर्डर में पहले से ही रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं. ईशान का मिडिल ऑर्डर में रिकॉर्ड बेहद खराब है. मिडिल ऑर्डर में 6 पारियों में ईशान किशन महज 21 के औसत से सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं. अगर ईशान को टॉप ऑर्डर में भेजा जाता है तो फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों की बैटिंग पोजिशन में बदलाव देखने को मिलेगा.

अगर ईशान किशन को गिल के साथ ओपन करने का मौका मिलता है तो रोहित शर्मा नंबर तीन पर खेल सकते हैं. ऐसी स्थिति में विराट कोहली नंबर चार और श्रेयस अय्यर को नंबर पांच पर बल्लेबाजी करनी होगी. या फिर विराट नंबर तीन की पोजिशन पर कायम रहे और रोहित शर्मा नंबर चार या पांच पर बल्लेबाजी करें.

प्रयोग के हक में नहीं रोहित शर्मा

शाहीन शाह अफरीदी की वजह से भी भारत के ऊपर ईशान किशन को टॉप ऑर्डर में रखने का दवाब है. शाहीन की गेंदों को शुरुआत में अच्छा स्विंग मिलता है और वह राइट हैंडर्स के खिलाफ बेहद खतरनाक साबित होंगे. भारत के पास टॉप 6 में किशन इकलौते लेफ्ट हैंडर बैटर हैं. किशन के ओपन करने से भारत को फायदा मिल सकता है.

हालांकि रोहित शर्मा ने एशिया कप से पहले संकेत दिए थे कि वो टीम कॉम्बिनेशन के साथ ज्यादा प्रयोग करते हुए नज़र नहीं आएंगे. इसलिए इस बात की संभावना अधिक है कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल ही ओपन करें, जबकि ईशान किशन नंबर चार या पांच पर खेलते हुए नज़र आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget