एक्सप्लोरर

IND vs PAK: सिर्फ बाबर आज़म ही नहीं, इन 5 पाक खिलाड़ियों से भी टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम को इन 5 पाक खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा.

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के कुछ घंटे बाद महामुकाबला शुरू हो जाएगा. दोनों ही टीम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. दोनों टीमों के बीच आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2021 में मुकाबला हुआ था. उस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 10 विकेट से मात दी थी. अब एशिया कप में भारतीय टीम उसी हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी. मैच से पहले भारतीय टीम को पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के अलावा इन पांच खिलाड़ियों से सावधान रहना चाहिए. आज हम आपको पाकिस्तान के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे.

फखर जमां
पाकिस्तान के खतरनाक बल्लेबाज फखर जमां टी20 में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं. वह बाबर और रिजवान के बाद पाकिस्तानी पारी को आगे बढ़ाते हैं. फखर का भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है. भारतीय टीम को आज होने वाले मुकाबले में उन्हें रोकना होगा.

मोहम्मद रिजवान
रिजवान पाकिस्तान टीम में बाबर आजम के बाद दूसरे सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपना जलवा भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी दिखाया था. टी20 में रिजवान का औसत 50 से अधिका का है. ऐसे में भारतीय टीम को रिजवान को सस्ते में लपेटना बहुत जरूरी होगा.

शादाब खान
एशिया कप में पाकिस्तान के सबसे अनुभवी स्पिनर हैं शादाब खान. उन्होंने 64टी20 मुकाबले में 73 विकेट लिए हैं. खासबात यह है कि वह गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी अपना जलवा दिखा सकते हैं. वह भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.

हारिस रउफ
शाहीन अफरीदी के गैरमौजूदगी में पाकिस्तानी पेस बैटरी की जिम्मेदारी हारिस रउफ के कंधों पर होगी. वह पाकिस्तान के लिए टी20 में अबतक 42 विकेट अपना नाम कर चुके हैं. ऐसे में भारतीय टीम को उनसे बचकर रहना होगा.

नसीम शाह
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह पहली बार भारत के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे. उन्होंने अपनी गेंदबाजी का जलवा पाकिस्तान सुपर लीग में दिखाया था. वह नीदरलैंड सीरीज में पाकिस्तान के ओर से शानदार गेंदबाजी की थी.  

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: 'टीम इंडिया को राहत' वाले ट्वीट पर वकार युनिस ने दी सफाई, बोले- 'मैंने तो बस थोड़ा मसाला..'

IND vs PAK: ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से प्लेइंग इलेवन में किसे मिलनी चाहिए जगह? पुजारा ने दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget