एक्सप्लोरर

IND vs PAK: भारत के खिलाफ वनडे में बेहद शर्मनाक है बाबर आज़म का रिकॉर्ड, 2017 से नहीं जड़ पाए अर्धशतक

India vs Pakistan: भारत के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का रिकॉर्ड बेहद शर्मनाक है. बाबर वनडे में अब तक भारत के खिलाफ एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. 2017 में वह पहली बार भारत के खिलाफ खेले थे.

IND vs PAK Babar Azam Record: हर कोई भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. क्रिकेट में जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है. 2023 एशिया कप में दोनों टीमें 2 सितंबर को भिड़ेंगी. इससे पहले जानिए पाक कप्तान बाबर आजम का वनडे में भारत के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा है. 

पाकिस्तानी बल्लेबाजी के स्तंभ माने जाने वाले बाबर आजम का वनडे में भारत के खिलाफ कुछ खास रिकॉर्ड नहीं है. वह अब तक वनडे में भारत के खिलाफ एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. बाबर ने 2017 में भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था. 

भारत और पाकिस्तान के बीच चार साल बाद वनडे मुकाबला खेला जाएगा. पिछली बार दोनों टीमें 2019 वर्ल्ड कप में आमने-सामने थीं. उस मैच में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी. बाबर आजम भी उस मैच में खेले थे और उन्होंने 48 रन बनाए थे. 

भारत के खिलाफ एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं बाबर 

पाकिस्तान के लिए 104 वनडे मैचों में लगभग 60 की औसत से 5353 रन बनाने वाले बाबर आज़म भारत के खिलाफ अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने हमेशा संघर्ष किया है. बाबर ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 158 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बैटिंग औसत 31.60 का रहा है. 

वनडे में भारत के खिलाफ बाबर के आंकड़े  

2017 चैंपियंस ट्रॉफी- 8 रन

2017 चैंपियंस ट्रॉफी- 46 रन

2018 एशिया कप- 47 रन

2018 एशिया कप- 9 रन

2019 वर्ल्ड कप- 48 रन.

एशिया कप के पहले मैच में खेली 151 रनों की पारी

भले ही अब तक बाबर आजम भारत के खिलाफ एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं, लेकिन वह इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं और भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं. 2023 एशिया कप के पहले मैच में बाबर आजम ने 151 रनों की पारी खेली. वह मौजूदा वक्त में वनडे फॉर्मेट में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. 

यह भी पढ़ें...

IND Vs PAK: भारत के खिलाफ टक्कर से पहले शादाब खान ने पाकिस्तान की कामयाबी का राज खोला

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget