एक्सप्लोरर

IND vs NZ WTC Final: खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हुआ दूसरे दिन का खेल, कोहली-रहाणे क्रीज़ पर

आज सिर्फ 64.4 ओवर का ही खेल हो सका. कप्तान विराट कोहली 44 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों के बीच 58 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच द रोज बाउल में जारी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के दूसरे दिन शनिवार को तीसरे सेशन का खेल खराब रोशनी और बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका. टी ब्रेक के बाद करीब तीन बार खेल को रोकना पड़ा. खेल दोबारा जब शुरू हुआ, तब भारत ने तीन विकेट पर 134 रन बना लिए थे कि तभी खेल को फिर से रोक दिया गया. 

इसके बाद खेल फिर से शुरू हुआ और भारत का स्कोर तीन विकेट पर 146 रन था कि तभी फिर खेल को रोकना पड़ा और फिर उसके बाद तीसरे सेशन का खेल पूरा नहीं हो सका और स्टंप्स की घोषणा कर दी गई. स्टंप्स के समय कप्तान विराट कोहली 124 गेंदों पर एक चौके की मदद से 44 और अजिंक्य रहाणे 79 गेंदों पर चार चौके की बदौलत 29 रन बनाकर नाबाद थे. न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमिसन, ट्रेंट बोल्ट और नील वैगनर ने अब तक एक-एक सफलता हासिल की है. 

इससे पहले लंच के बाद टीम इंडिया ने दो विकेट पर 69 रन से आगे खेलना शुरू किया. कोहली ने अपनी पारी को छह से आगे बढ़ाया, जबकि चेतेश्वर पुजारा को अभी अपना खाता खोलना बाकी था, जिन्होंने लंच तक 24 गेंदों का सामना किया था. हालांकि, पुजारा कुछ खास नहीं कर सके और 54 गेंदों पर दो चौकों की मदद से आठ रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कप्तान और उपकप्तान ने टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया. वहीं, रोहित ने 68 गेंदों पर छह चौके के सहारे 34 और शुभमन गिल ने 64 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 28 रन बनाए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget