एक्सप्लोरर

दूसरे टी-20 मैच में वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम: ईश सोढ़ी

टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी. स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी ने कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देगी और मेजबानों को मात देने की पूरी कोशिश करेगी. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें दूसरे टी-20 मैच में शनिवार को आमने-सामने होंगी.

राजकोट: टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी. स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी ने कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देगी और मेजबानों को मात देने की पूरी कोशिश करेगी. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें दूसरे टी-20 मैच में शनिवार को आमने-सामने होंगी.

भारत ने दिल्ली में खेले गए मैच में किवी टीम को 53 रनों से मात दी थी. इस मैच में किवी टीम खेल के हर क्षेत्र में भारत से पीछे रही थी और पहली बार खेल के सबसे छोटे प्रारूप में वह भारत से हारी थी.

मैच से पहले सोढ़ी ने कहा, "हम जो भी मैच खेलते हैं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं और अपने देश के लिए मैच जीतने की कोशिश करते हैं. हम अगले मैच में भी इस मानसिकता के साथ जाएंगे."

उन्होंने कहा, "हम पिच को देखेंगे तय करेंगे कि हमें किस तरह से खेलना है और उम्मीद है कि परिस्थतियों का अच्छे से फायदा उठाते हुए हम जीत हासिल करेंगे."

लेग स्पिनर ने कहा, "0-1 से पीछे रहने के बाद वापसी करना मुश्किल होता है, लेकिन अभी दो मैच बाकी हैं और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना है."

पहले मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था. सोढ़ी ने इन दोनों बल्लेबाजों की तारीफ की.

उन्होंने कहा, "टी-20 क्रिकेट में लय हासिल करना काफी मायने रखता है. मेरा मानना है कि भारत ने शुरू में अच्छी साझेदारी की थी और इससे उन्हें लय हासिल करने में मदद मिली."

भारत इस समय सीरीज में 1-0 से आगे है. न्यूजीलैंड की कोशिश अब सीरीज में 1-1 से बराबरी करने की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget