एक्सप्लोरर

IND vs NZ: शुभमन गिल के निशाने पर है शिखर धवन का रिकॉर्ड, देखें कैसे अय्यर को भी छोड़ सकते हैं पीछे

Shubman Gill Team India: भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल फॉर्म में चल रहे हैं. वे जल्द ही शिखर धवन और श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

Shubman Gill India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इसमें भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने एक मैच में दोहरा शतक जड़ा था. गिल जल्द ही शिखर धवन और श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वे भारत के लिए सबसे तेज 2000 रन बना सकते हैं. 

शुभमन टीम इंडिया के लिए सबसे तेज 500 और 1000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब उनकी निगाहें सबसे तेज 1500 और 2000 रन बनाने पर होंगी. गिल ने अभी तक खेले 20 वनडे मैचों में 1142 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक और 3 शतक लगाए हैं. वे 5 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. अब गिल 358 रनों की जरूरत है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा परफॉर्म किया है. अगर गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मौका मिला तो वे इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.

भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 1500 रन बनाने का रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज है. जबकि सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम दर्ज है. धवन सबसे तेज 2500, 3000 और 3500 वनडे रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी हैं. अगर गिल लगातार अच्छा परफॉर्म करते रहे तो वे उनका रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

गौरतलब है कि शुभमन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने दो मैचों में 248 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 25 चौके और 9 छक्के लगाए हैं. गिल ने पहले वनडे में 149 गेंदों का सामना करते हुए 208 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 9 छक्के लगाए थे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच खेले जा चुके हैं. अब सीरीज का आखिरी मैच इंदौर में 24 जनवरी को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : IND vs NZ: धोनी-कोहली की लिस्ट में शामिल हुए रोहित शर्मा, ऐसा करने वाले भारत के तीसरे कप्तान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget