एक्सप्लोरर

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को भारत में पहली वनडे सीरीज जीतने का इंतजार, क्या इस बार पूरा होगा कीवियों का सपना?

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 18 जनवरी से होगी. कीवी टीम आज तक भारत की धरती पर वनडे सीरीज जीतने में नाकाम रही है.

India vs New Zealand ODI Series 2023: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने में दो दिन बाकी हैं. सीमित ओवरों की सीरीज खेलने न्यूजीलैंड की टीम भारत आ चुकी है. दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच 18 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा. बीती कुछ सीरीज में अगर देखा जाए तो कीवियों ने वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है. बीते साल न्यूजलैंड ने अपने होम ग्राउंड पर भारत को एकदिवसीय सीरीज में 1-0 में हराया था. वहीं पाकिस्तान दौरे पर कीवियों वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड अब तक एशिया की सबसे तगड़ी टीमें भारत और पाकिस्तान को हरा चुका है. लेकिन क्या भारत दौरे पर भी कीवी टीम सीरीज जीतेगा? यह एक बड़ा सवाल है. क्योंकि न्यूजीलैंड आज तक भारत की धरती पर एकदिवसीय सीरीज नहीं जीत पाया है. 

34 साल से जीत का इंतजार

न्यूजीलैंड को भारत की धरती पर पहली वनडे सीरीज जीतने का इंतजार है. कीवी टीम अब तक भारतीय सरजमीं पर 6 बार दिवपक्षीय सीरीज खेल चुकी है. लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड साल 1988-89 में पहली बार भारत वनडे सीरीज खेलने आया था. बीते 34 साल में न्यूजीलैंड 6 बार भारत का टूर कर चुका है. लेकिन उसे एक बार भी एकदिवसीय सीरीज जीतने में सफलता नहीं मिली. भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2003-04 में रहा. तब कीवी टीम त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंची था. जहां टीवीएस कप के खिताबी मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था. कुल मिलाकर कीवियों को बीते तीन दशक से ज्यादा समय से भारत में वनडे सीरीज जीतने का इंतजार है. 

न्यूजीलैंड का सपना रह सकता है अधूरा

इस बार भी भारत दौरे पर कीवी टीम का वनडे सीरीज जीतने का सपना अधूरा रह सकता है. क्योंकि इंडिया टूर से न्यूजीलैंड के कई सीनियर खिलाड़ी बाहर हैं. पाकिस्तान दौरे पर आए केन विलियमसन और टिम साउदी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. इनके अलावा ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड के सालाना कॉन्ट्रै्क्ट से पहले ही बाहर हो चुके हैं. ऐसे में भारत दौरे पर न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ेंगी. विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा लेंगे. इस बार भी भारत की धरती पर न्यूजीलैंड का वनडे सीरीज जीतने का सपना अधूर रह सकता है.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं होगी वनडे सीरीज, टीम इंडिया के ये खिलाड़ी कतरेंगे कीवियों के पर

IND vs SL: विराट कोहली विपक्षी टीम के खिलाफ जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने में अव्वल, यहां पर भी सचिन को पछाड़ा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget