एक्सप्लोरर

IND vs NZ: राहुल और अय्यर के बाहर होने की वजह से कैसे आसान हुआ रोहित शर्मा का रास्ता?

India vs New Zealand: केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के बाहर होने से रोहित शर्मा की राह आसान हो गई है. अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ईशान और सूर्या को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं.

India vs New Zealand ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज आगाज 18 जनवरी से हो रहा है. एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले पीठ में चोट की वजह से श्रेयस अय्यर पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए. उनके अलावा केएल राहुल और अक्षर पटेल शादी की वजह से इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. न्यूजीलैंड के विरुद्ध केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के बाहर होने से कप्तान रोहित शर्मा का रास्ता आसान हो गया है. राहुल को टीम में काफी समय ढोया जा रहा था. जिसके चलते बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को मौका नहीं नहीं रहा था. वहीं श्रेयस अय्यर की वजह से सूर्यकुमार यादव भी वनडे में मौका नहीं मिल पा रहा था. 

ईशान-सूर्या को नहीं मिल रहा था मौका

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वजह से वनडे टीम में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को मौका नहीं मिल पा रहा था. लोकेश राहुल लंबे समय से वनडे में बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. हालांकि उन्होंने अरसे बाद श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 64 रन की नाबाद पारी खेली. उनकी इस इनिंग्स को अगर छोड़ दिया जाए तो वह पिछले तीन मैचों में फ्लॉप रहे. वह वनडे मैचों की पिछली 10 पारियों में सिर्फ 2 बार पचास का आंकड़ा पर कर पाए. केएल राहुल टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज की हैसियत से खेलते हैं.

जबकि मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा. पिछले 10 वनडे मैचों की 9 पारियों में वह सिर्फ 360 रन बना पाए. इस दरम्यान वह 2 हाफ सेंचुरी लगा पाए. हालांकि श्रेयस ने कई बार वनडे में टीम इंडिया को संभाला है. लेकिन बीते कुछ समय से अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे. श्रेयस की वजह से सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में मौका नहीं मिल पा रहा था. लेकिन अब केएल राहुल और श्रेय़स अय्यर के बाहर होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा की राह आसान हो गई है.

आसान हुई रोहित की राह

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा की रास्ता आसान हो गया है. बीते कुछ समय से वह ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को चाहकर भी वनडे की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं कर पा रहे थे. ईशान बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद से ही वनडे टीम में शामिल किए जाने के इंतजार में हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव भी पिछले छह महीने में टी20 इंटरनेशनल में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए तीन शतक लगा चुके हैं. उन्हें भी वनडे में नियमित जगह नहीं मिल पा रही थी. जहां श्रीलंका के खिलाफ इनफॉर्म ईशान पूरी सीरीज बाहर बैठे रहे वहीं टी20 में तबाही मचाने वाले सूर्या को सिर्फ एक मैच में मौका मिला. इन दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म को देखते हुए उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम की प्लेइंग इलेवन में चुना जाना तय है. अगर यह दोनों बल्लेबाज सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रहे तो फिर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी वनडे टीम में मुश्किल हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

ICC Test Ranking: आईसीसी की गलती से बढ़ी कन्फ्यूजन, भारत या ऑस्ट्रेलिया कौन है रैकिंग में नंबर वन, जानिए यहां

IND vs NZ: अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चला सूर्यकुमार यादव का बल्ला तो अय्यर की वापसी होगी मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
IND vs ENG ODI: भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget