एक्सप्लोरर

ICC Test Ranking: आईसीसी की गलती से बढ़ी कन्फ्यूजन, भारत या ऑस्ट्रेलिया कौन है रैकिंग में नंबर वन, जानिए यहां

ICC से मंगलवार को ताजा टेस्ट रैकिंग जारी करने में बड़ी गलती हो गई और उन्होंने भारत को कुछ देर के लिए नंबर वन टीम घोषित कर दिया.

ICC Test Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (ICC) से आज ताजा टेस्ट रैकिंग जारी करने में बड़ी गलती हो गई. मंगलवार को जारी टेस्ट रैकिंग में आईसीसी ने भारत को पहले स्थान पर पहुंचा दिया. रैकिंग जारी होने के बाद भारतीय फैंस काफी खुश थे पर आईसीसी ने आधे घंटे के अंदर ही सभी फैंस को झटका दे दिया. दरअसल, आईसीसी ने गलती से भारत को कुछ देर के लिए नंबर वन टेस्ट टीम घोषित किया था. हालांकि यह गलती से हुआ था बाद में आईसीसी अपनी गलती सुधारकर ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन टेस्ट टीम घोषित किया.

आईसीसी की गलती से बढ़ा था कन्फ्यूजन
आईसीसी की गलती के कारण भारतीय टीम 3690 प्वाइंट्स और 115 रेटिंग्स के साथ टॉप पर नजर आ रहा था. वहीं इस रैकिंग में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर खिसक गया था और उसके 111 रेटिंग्स दिखाए गए थे. आईसीसी की यह रैकिंग जारी होने के बाद भारतीय समर्थक काफी खुश थे. हालांकि सभी के मन में यह सवाल भी था कि आखिर यह कैसे हुआ.

इसका कारण यह था भारत ने हाल ही में बांग्लादेश को दो टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 से हराया था पर इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी थी जिससे उसके 15 प्वाइंट्स का नुकसान होता. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे नंबर पर खिसकने पर सवाल उठने लगे थे. बाद में आईसीसी को भी अपनी इस गलती का एहसास हुआ और उन्होंने इसे सुधारा. आईसीसी के सुधार के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम फिर से 126 रेटिंग्स के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है. वहीं भारतीय टीम 115 रेटिंग्स के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी टेस्ट सीरीज
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले महीने भारत का दौरा करेगी. इस दौरे पर कंगारू टीम भारत के साथ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस सीरीज की शुरूआत 9 मार्च से होगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होगी.

यह भी पढ़ें:

Sarfaraz Khan: सरफराज खान बीसीसीआई को दिखाया आइना, रणजी ट्रॉफी में जड़ा एक और दमदार शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget