एक्सप्लोरर

IND vs NZ: आर अश्विन ने किया संजू सैमसन का समर्थन, कहा – ‘मैं चाहता हूं उन्हें पूरा मौका मिले’

Sanju Samson: भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि उन्हें पूरा मौका मिले.

India vs New Zealand: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग लंबे वक्त से हो रही थी. इन मांगों के बाद आखिरकार शिखर धवन ने अपनी कप्तानी में उन्हें वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका दिया है.

हालांकि संजू न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में शामिल थे. पर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. अब संजू को मौका देने को लेकर भारत के दिग्गज स्पिनर आर आश्विन ने भी बड़ी बात कही है. अश्विन ने कहा कि संजू को सभी मौके मिलने चाहिए.

अश्विन ने किया संजू का समर्थन
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आर अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि ‘संजू के टैलेंट को देखते हुए अगर वह नहीं खेलते हैं तो जाहिर सी बात है कि वह ट्रेंड करेंगे. मैं चाहता हूं कि संजू को सभी मौके मिले. मैं यह भी कह चुका हूं कि मैं उन्हें देखने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि वह इस वक्त कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और शानदार खेल रहे हैं’. अश्विन ने इसके अलावा टी20 सीरीज में उन्हें मौका नहीं दिए जाने पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है.

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में कप्तान शिखर धवन ने संजू सैमसन को मौका दिया है. संजू ने इस मौके को अच्छी तरह से भुनाया भी और मिडिल ऑर्डेर में बल्लेबाजी करते हुए 36 रन बनाएं. वहीं उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला था और बड़ी साझेदारी निभाई थी.

धोनी के स्टाइल फॉलो कर रहे थे पांड्या
वहीं पांड्या के संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देने पर दिए गए जवाब का भी अश्विन ने समर्थन किया है. अश्विन ने कहा कि ‘पांड्या धोनी के स्टाइल में जवाब देना चाह रहे थे. हम सभी जानते हैं कि पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी काफी करीब हैं. हार्दिक की तारीफ करनी होगी वह ट्रिकी सवालों का बेहत जवाब देता है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है’.    

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने पहले वनडे में जड़ा अर्धशतक, 8 पारियों में ऐसा रहा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget