एक्सप्लोरर

Harbhajan Singh Reaction: विकेटों के मामले में अश्विन ने पछाड़ा तो हरभजन ने दिया ये रिएक्शन

R Ashwin Record: अश्विन ने कानपुर टेस्ट में अपने करियर का 418वां विकेट लेकर हरभजन सिंह को पछाड़ दिया. अश्विन की इस उपलब्धि पर हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

Harbhajan Singh on R Ashwin Record: स्टार अश्विन भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने कानपुर टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर का 418वां विकेट लेकर हरभजन सिंह को पछाड़ दिया. अश्विन ने खेल के पांचवें दिन टॉम लैथम को आउट कर ये मुकाम हासिल किया. अश्विन की इस उपलब्धि पर हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. 

हरभजन ने यह कहते हुए अपनी तुलना रविचंद्रन अश्विन से करने से इनकार कर दिया कि इन दोनों ने भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. पीटीआई से बात करते हुए हरभजन ने अश्विन को बधाई दी. उन्होंने कहा कि काश वह देश के लिए और भी कई विकेट लें. उन्होंने कहा कि मैं तुलना में कभी विश्वास नहीं किया. मैंने अपने समय में देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और अश्विन ने अपने समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रविचंद्रन अश्विन को बधाई दी.

हरभजन ने ट्विटर पर लिखा कि बधाई हो अश्विन, ढेर सारी शुभकामनाएं. चमकते रहें. अश्विन ने चौथे दिन के अंतिम सत्र में विल यंग के विकेट से हरभजन के विकेटों की संख्या की बराबरी की थी. भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले 619 विकेट के साथ चार्ट में सबसे आगे हैं, महान कपिल देव 434 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

रविचंद्रन अश्विन को पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज से आगे निकलने के लिए 16 और विकेट की जरूरत है. ओवरऑल रिकॉर्ड्स की बात करें तो श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट के साथ चार्ट में सबसे आगे हैं. इसके बाद शेन वॉर्न (708) और इंग्लैंड के  जेम्स एंडरसन (632) हैं.

ये भी पढ़ें- Ind vs NZ: टीम इंडिया और जीत के बीच दीवार बने न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र, 4 साल बाद भारत में ड्रॉ हुआ टेस्ट

Ind vs NZ: मुंबई टेस्ट में वापस लौटेंगे Virat Kohli तो कौन सा बल्लेबाज होगा प्लेइंग 11 से बाहर?

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: 150 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास 27 स्लॉट्स; कुछ देर में नीलामी शुरू
LIVE: 150 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास 27 स्लॉट्स; कुछ देर में नीलामी शुरू
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget