एक्सप्लोरर

IND vs NZ: गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के प्लान पर भड़के संजय मांजरेकर, जानें हार पर क्या कहा

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम खुद पर काबू रखने की कोशिश कर रही है. संजय मांजरेकर भारतीय टीम के एक फैसले पर नाराज होते नजर आए.

Sanjay Manjrekar Opens Up on Sarfaraz Khan Batting Order: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे चल रही न्यूजीलैंड अब सीरीज में क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है. तीसरे मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी में काफी बदलाव देखने को मिले. दूसरे दिन के खेल के दौरान ऋषभ पंत का विकेट गिरने के बाद सरफराज खान की जगह रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. माना जा रहा है कि टीम ने राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया, लेकिन मांजरेकर को यह रणनीति बिल्कुल भी समझ नहीं आई.

सरफराज को 8वें नंबर पर भेजने पर भड़के संजय मांजरेकर
संजय मांजरेकर ने सरफराज खान के बैटिंग ऑर्डर में इस बदलाव को उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए बेतुका बताया. उन्होंने कहा कि सरफराज इस समय शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पहले टेस्ट में 150 रन बनाए. साथ ही मांजरेकर ने यह भी कहा कि सरफराज स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ एक कुशल बल्लेबाज माने जाते हैं, इसलिए उन्हें निचले क्रम में भेजना एक अजीब और अनावश्यक फैसला है.

संजय मांजरेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, "फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज, जिसने पहले 3 टेस्ट में 3 फिफ्टी बनाई हैं और बेंगलुरु टेस्ट में 150 रन बनाए थे, फिर भी उसे सिर्फ राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन के लिए निचले क्रम पर भेजा गया. यह फैसला समझ से बाहर है. सरफराज को नंबर 8 पर भेजना भारत की खराब रणनीति है." मांजरेकर के इस बयान ने टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सरफराज नहीं दिखा सके कमाल
बैटिंग ऑर्डर में इस बदलाव के बाद सरफराज खान पहली पारी में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल की गेंद पर गलत शॉट खेलने के कारण सरफराज ने चार गेंदों के अंदर अपना विकेट गंवा दिया. उनकी यह असफल पारी मांजरेकर के इस तर्क को भी पुख्ता करती है कि फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज को इतने नीचे भेजना गलत फैसला था.

यह भी पढ़ें:
Sarfaraz Khan Century: सरफराज खान ने जड़ा पहला शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में वापसी की राह पर टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget