एक्सप्लोरर

IND vs NZ: रवींद्र-विलियमसन नहीं चले, मिचेल-ब्रेसवेल आ गए आउट ऑफ सिलेबस; चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए मिला 252 का लक्ष्य

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत को 252 रनों का लक्ष्य मिला है. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन डेरिल मिचेल ने बनाए.

IND vs NZ Final Score: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच (Champions Trophy Final) में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 251 रन बना दिए हैं. बता दें कि यह मैच उसी पिच पर खेला जा रहा है, जिस पर भारत-पाकिस्तान मैच खेला गया था. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन डेरिल मिचेल ने बनाए, जिन्होंने 63 रन की धीमी लेकिन बहुत महत्वपूर्ण पारी खेली. अब कुल तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बनने के लिए भारतीय टीम को 252 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए.

भारत को मिला 252 रन का लक्ष्य

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. कीवियों को रचिन रवींद्र और विल यंग ने बहुत बढ़िया शुरुआत दिलाई. रवींद्र ने 29 गेंद में 37 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. केन विलियमसन केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की 57 रनों की पार्टनरशिप ने काफी हद तक न्यूजीलैंड की मैच में वापसी करवाई थी. मिचेल ने 63 रन और फिलिप्स ने 34 रनों की पारी खेली. अंत में माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 251 के स्कोर तक पहुंचाया.

आखिरी 10 ओवरों में मात खा गई टीम इंडिया

न्यूजीलैंड ने 40 ओवर समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए थे. यहां से अगले 10 ओवरों में न्यूजीलैंड ने केवल 2 विकेट गंवाए और कुल 79 रन बना डाले. खासतौर पर माइकल ब्रेसवेल की 53 रनों की पारी टीम इंडिया के लिए आउट ऑफ सिलेबस आई. उन्होंने 40 गेंद में तेजतर्रार अंदाज में खेलते हुए 53 रन बनाए और इस दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए. एक समय ऐसा लग रहा था जैसे न्यूजीलैंड ज्यादा से ज्यादा 230 रन का स्कोर बना पाएगी. मगर ब्रेसवेल की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड 250 रन के स्कोर को पार करने में कामयाब रहा.

यह भी पढ़ें:

कौन है ये 'मिस्ट्री गर्ल'? जिसके साथ IND vs NZ फाइनल मैच देखने पहुंचे युजवेंद्र चहल; फैंस बोल रहे फिर हुआ प्यार

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget