एक्सप्लोरर

IND vs NZ: भारत की जीत के शोर में दब गया 'फाइटर' डेरिल मिशेल का शतक, रोहित के 'गढ़' में गेंदबाजों को किया परेशान

World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि वे जीत दर्ज नहीं कर सके. टीम के लिए मिशेल ने शतक लगाया.

World Cup 2023 IND vs NZ: भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धमाकेदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है. उसने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया. लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के लिए यह जीत आसान नहीं रही. न्यूजीलैंड ने कड़ी टक्कर दी. उसके लिए डेरिल मिशेल ने शतक लगाया. भारत की जीत के शोर में फाइटर की तरह लड़े मिशेल के शतक की गूंज दब गई.

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 398 रनों का लक्ष्य रखा. पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के लिए डेवोन कॉनवे और रचिंन रवींद्र ओपनिंग करने आए. लेकिन ये दोनों अच्छी शुरुआत नहीं दे सके. इसके बाद केन विलियमसन और मिशेल ने पारी को संभाला. मिशेल ने 119 गेंदों का सामना करते हुए 134 रन बनाए. उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के लगाए. मिशेल अंत तक लड़े. उन्होंने विलियमसन के साथ मजबूत साझेदारी भी निभाई. लेकिन उनकी इस पारी की चर्चा ज्यादा नहीं हो सकी. 

भारत ने बैटिंग के बाद बॉलिंग में भी अच्छी शुरुआत की. मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के दोनों ही ओपनर्स को जल्दी ही चलता कर दिया था. कॉनवे और रवींद्र 13-13 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन इसके बाद मिशेल और विलियमसन ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया. इन दोनों ने 149 गेंदों में 181 रनों की साझेदारी निभाई. यह मुकाबला रोहित शर्मा के गढ़ वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा था. यह रोहित का होम ग्राउंड हैं. मिशेल ने इसी मैदान पर गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए. लेकिन अंत में शमी ने उन्हें आउट कर दिया.

बता दें कि दूसरा सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में भारत से भिड़ेगी.

यह भी पढ़ें : IND vs NZ Semi Final: खिलाड़ी थक रहे थे, बैकफुट पर जा रही था भारत, जानें फिर कैसे रोहित ने ड्रिंक्स ब्रेक में बदल दिया गेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
IND vs ZIM 1st T20I: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget